Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

INDvsWI : भारत की जीत के बाद भी कप्तान रोहित ने कहा, इस डिपार्टमेंट में सुधार की जरुरत

रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी का कमाल एकबार फिर दिखाया हैं. उन्होंने अपनी कप्तानी में वेस्टइंडीज की टीम को 3-0 से टी-20 सीरीज में धुल चटा दी हैं.

बता दें, कि रविवार को खेले गये सीरीज के आखिरी टी-20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हरा दिया. वेस्टइंडीज के 182 रन के लक्ष्य को भारतीय टीम ने अंतिम गेंद पर 6 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया था.

भारत की इस जीत से कप्तान रोहित शर्मा काफी खुश दिखाई दिए हैं, उन्होंने सीरीज जीतने के बाद अपनी टीम के कई खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की हैं.

चाहते थे 3-0 से सीरीज को जीतना 

भारत के तीसरे टी-20 की जीत के बाद कप्तान रोहित ने अपने बयान में कहा, “इस तरह के मैच बहुत कुछ होता है. विशेष रूप से आईपीएल में ऐसे मैच देखने को मिलते हैं, इस मैच के दौरान बहुत कुछ हुआ. हम इस मैच में जीत हासिल करना चाहते थे और सीरीज को 3-0 से अपने नाम करना चाहते थे. सीरीज में इस प्रकार का प्रदर्शन बहुत आत्मविश्वास देता है.

हम सिर्फ सीरीज जीतकर खुश नहीं थे, बल्कि हम 3-0 से सीरीज जीतकर खुश होना चाहते थे, इसलिए आज भी हम मजबूती से खेले और हमने अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाया हैं.”

एक टीम के रूप में हमेशा सुधार की गुंजाइश

कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा, “एक टीम के रूप में हमेशा सुधार की गुंजाइश रहती है. गेंदबाजी करते समय हमें दबाव की स्थिति में खुद को संभालने में सुधार करने की जरूरत है.”

टीम के क्षेत्ररक्षण से हूं प्रभावित 

कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा, “अपनी ताकत को समझना हमेशा महत्वपूर्ण है. इस सीरीज में हमारे बहुत से खिलाड़ी ऐसे थे जिन्होंने भारत के लिए बहुत ज्यादा नहीं खेला है, इसलिए इस तरह की घरेलू श्रृंखला उनकी प्रतिभा दिखाने का एक सही मौका था. मैं टीम द्वारा इस टूर्नामेंट में क्षेत्ररक्षण के प्रयासों से भी बहुत प्रभावित हूं.”

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post INDvsWI : भारत की जीत के बाद भी कप्तान रोहित ने कहा, इस डिपार्टमेंट में सुधार की जरुरत appeared first on SportzWiki Hindi.