इंटरनेट टेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच कल तिरुवनंतपुरम में अंतिम वनडे मैच खेला गया। इस अंतिम वनडे मैच भारत ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से मात देकर पांच वनडे मैचों की सीरीज पर 3-1 से कब्जा कर लिया। अंतिम वनडे मैच में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और वेस्टइंडीज को 31.5 ओवरों में सिर्फ 104 रनों पर ही ढेर कर दिया था। वेस्टइंडीज के इस छोटे से लक्ष्य को भारतीय बल्लेबाजों ने 14.5 ओवरों में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया।
इन खतरनाक बीमारियों के लिए फायदेमंद हैं कमल ककड़ी
इसके साथ ही भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की। रोहित शर्मा ने इस मैच में दूसरा छक्का जड़ते ही छक्कों का दोहरा शतक पूरा कर लिया। अब रोहित से आगे छक्कों के मामलें भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व दुनिया के बेस्ट फिनिशर महेन्द्र सिंह धोनी 218 छक्कों के साथ टॉप में है।
आपको बता दें कि रोहित ने इस स्पेशल क्लब में शामिल होने के साथ ही एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रोहित शर्मा सबसे कम वनडे पारियों में छक्कों का दोहरा शतक लगाने में सफल हुए। हिटमैन रोहित शर्मा ने ये खास उपलब्धि 193वें वनडे की 187वीं पारी में हासिल की। इससे पहले ये कारनामा पाकिस्तान के आॅलराउंडर खिलाड़ी शाहिद अफरीदी के नाम दर्ज था। अफरीदी ने 195 पारियों में छक्कों का दोहरा शतक पूरा किया था। लेकिन वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड अफरीदी के नाम दर्ज है। अफरीदी ने वनडे में 351 छक्के लगाएं है।