इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन टी20 मैचों का अंतिम मैच रविवार 11 नवंबर को चेन्नई में खेला जाएगा। भारतीय टीम इस तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2—0 की अजेय बढ़त बनाकर पहले ही इस सीरीज को जीत चुकी है। लेकिन भारतीय टीम कल खेले जाने वाले अंतिम टी20 मैच में को जीतना चाहेगी और अजेय रहते हुए इस सीरीज का जीतने का पूरा प्रयास करेगी। रविवार को होने वाले अंतिम मैच के लिए भारतीय टीम की घोषणा शुक्रवार को हो गई है।
10वीं, 12वीं पास के लिए इस विभाग में निकली बंपर भर्ती, इस तारीख से पहले करें आवेदन
वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अंतिम टी20 मैच में भारतीय टीम में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव और चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को आराम दिया गया है। तीनों स्टार गेंदबाजों को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली आगामी सीरीज के लिए आराम दिया गया है। आपको बता दें कि टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया दौरा 21 नवंबर 2018 से शुरू होगा। वहीं, इस सीरीज के अंतिम मैच में तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल को टीम में शामिल किया गया है। भारतीय टीम ने इस सीरीज के दोनों मैचों में गेंदबाजी और बल्लेबाजी विभाग में शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय टीम ने पहले टी20 मैच में मेहमान टीम को 5 विकेट से, जबकि दूसरे टी20 मैच में 71 रनों से हराकर तीन टी20 मैचों की सीरीज जीतने में कामयाबी हासिल की। दूसरे टी20 मैच में भारतीय टीम के कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 करियर का चौथा शतक लगाने में कामयाबी हासिल की।
अंतिम टी20 के लिए ये हैं संभावित भारतीय टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, शाहबाज नदीम, सिद्धार्थ कौल।