Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019: समझ से परे है फ्रेंचाइजीयों का इन 4 खिलाड़ियों का टीम से बाहर करना

आईपीएल 2019 शुरू होने में महज कुछ ही महीनों का समय बचा हैं। सभी टीमों ने अपनी टीमों से रिलीज किये गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी हैं। लेकिन इस सूची में कई ऐसे नाम भी हैं। जो बेहद ही चौंकाने वाले हैं। बता दे अपनी टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन दे रहे अक्षर पटेल को टीम से रिलीज कर दिया गया हैं।

इसी लिस्ट में युवराज सिंह और गौतम गंभीर का नाम भी शामिल हैं। टीम से बाहर निकाले गए सभी खिलाड़ी फिर से नीलामी में शामिल होंगे। इन सब में चौंकने वाली बात ये हैं कि जिन खिलाड़ियों को रिलीज किये जाने की उम्मीद थी उन्हें तो रिटेन कर दिया गया हैं। जिनकी नहीं थी उनको रिलीज कर दिया गया हैं।

तो आइए आज हम आपको ऐसे चार खिलाड़ियों के बारें में बतायेंगे जिन्हें टीम ने रिटेन कर सभी को चौंका दिया हैं।

पवन नेगी

पवन नेगी

पवन नेगी

ये खिलाड़ी पिछले सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम का हिस्सा बने थे। पिछले मैच की नीलामी के दौरान टीम ने उन्हें एक करोड़ रूपए देकर खरीदा था। जिसके बाद पूरे आईपीएल के सीजन के दौरान उन्हें महज 2 ही मैच खेलने का मौका मिला था।

जिसमें उन्हें केवल 3 तीन रन बनाये थे। गेंदबाजी करते हुए इन्होंने 49 रन के नुक्सान पर 1 ही विकेट लिया था। उनके इतने ख़राब प्रदर्शन के बाद ये कयास लगाए जा रहे थे कि टीम उन्हें जरूर बाहर निकालेगी पर ये हुआ नहीं। इस टीम ने मंदीप सिंह और क्विंटन डीकॉक को रिलीज कर दिया हैं। वैसे टीम का ये फैसला समझना बेहद ही मुश्किल हैं।

स्टुअर्ट बिन्नी

स्टुअर्ट बिन्नी

स्टुअर्ट बिन्नी

इस ऑलराउंडर खिलाड़ी को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पिछले साल नीलामी के दौरान 50 लाख रूपये में ख़रीदा था। इस बड़े टूनामेंट में उन्हें महज सात ही मैच खेलने का मौका मिला। जिसमें उन्होंने कुल 44 रन ही बनाये थे।

इन मैचों के दौरान खिलाड़ी ने एक भी विकेट नहीं लिया। जिसके चलते उम्मीद लगाई जा रही थी कि इस साल इन्हें टीम से रिलीज कर दिया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

हरभजन सिंह

हरभजन सिंह

हरभजन सिंह

चेन्नई सुपर किंग्स पिछले साल आईपीएल के सीजन में नीलामी के दौरान 2 करोड़ रूपये में अपनी टीम में शामिल किया था। इस टूनामेंट के उन्हें महज 13 मैच ही खेलने को मिले थे। जिसमें वो केवल सात बल्लेबाजों को ही आउट करने में कामयाब हो पाए थे।

वैसे भज्जी क्रिकेट के मैदान से काफी दूर चले गए गए। जिसके चलते उन्हें इस साल विजय हजारे ट्रॉफी और रणजी ट्रॉफी में भी जगह नहीं मिली थी।

डेविड मिलर

डेविड मिलर

डेविड मिलर

किंग्स इलेवन पंजाब ने इस विस्फोटक खिलाड़ी को 3 करोड़ रुपए देकर अपनी शामिल किया था। जिसमें पूरे टूनामेंट के दौरान उन्हें सिर्फ तीन ही मैच खेलने का मौका मिला।

इस दौरान उन्होंने कुल 74 रन ही बनाए थे। वही पिछले साल भी यह खिलाड़ी पंजाब टीम में ही मौजूद थे। जिसमें उन्हें केवल पांच मैच ही खेलने मिला था।

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post IPL 2019: समझ से परे है फ्रेंचाइजीयों का इन 4 खिलाड़ियों का टीम से बाहर करना appeared first on SportzWiki Hindi.