स्पोर्ट्सडेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का नया सीजन शुरू होने वाला है और इसके लिए सारी टीमों ने पहले ही रिटेन और रिलीज किए गए खिलाडिय़ों की लिस्ट जारी कर दी है। रॉयल चैलेंजस बैंगलॉर ने भी अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाडिय़ों की लिस्ट कर दी है।बता दे कि आरसीबी ने एंडरसन को 2 करोड़ रुपये में खरीदा है जबकि मैकुलम 3.6 करोड़ रुपये में खरीदा है।
आरसीबी द्वारा अपनी टीम के रिलीज और रिटेन किए गए खिलाडिय़ों की लिस्ट जारी करने के बाद उनकी टीम के दो खिलाडिय़ों ने उनका शुक्रिया किया है। जी हां, कोरी एंडरसन, ब्रेंडन मैकुलम ने आईपीएल 2019 से पहले रिलीज होने के बाद आरसीबी का शुक्रिया अदा किया है।
विराट कोहली के नेतृत्व वाले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 201 9 की नीलामी से पहले ब्रेंडन मैकुलम, कोरी एंडरसन और सरफराज खान को रिलीज कर दिया है। मैकुलम और एंडरसन ने टीम में रिलीज करने के लिए आरसीबी का ट्विटर पर धन्यवाद किया।
एंडरसन ने लिखा। "हर किसी के लिए धन्यवाद। पिछले सीजन का समय काफी अच्छा था। आगामी सीजन के लिए सभी को शुभकामनाएं।"आरसीबी ने एंडरसन के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा " परीक्षण समय और दबाव स्थितियों के दौरान साथ देने के लिए आपका धन्यवाद!"
यह भी पढ़े -
IPL 2019: मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा सहित इन खिलाड़ियों को किया रिटेन, ये खिलाडी हुए बाहर
ICC Women's T20 World Cup: आयरलैंड को हराकर 8 साल बाद सेमीफाइनल में पहुंचा भारत
IND vs AUS: टी-20 सीरीज में इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका, ये होगा प्लेइंग इलेवन
Herald