Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019: चेन्नई सुपर किंग्स ने टीम से इन तीन खिलाडिय़ों को किया रिलीज

स्पोर्ट्सडेस्क। चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2019 से पहले तीन खिलाडिय़ों को रिलीज करने की बुधवार को घोषणा कर दी। चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) ने बुधवार को 2019 सीजन के लिए अपने 22 खिलाडिय़ों को रिटेन कर दिया है। 2018 में फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर सीजन अपने नाम करने वाली टीम ने अपनी टीम से सिर्फ तीन खिलाडिय़ों के रिलीज किया है।


इन खिलाडिय़ों के ना होने से कमजोर होगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, लेकिन उन्हें हराना आसान नहीं: मोहम्मद शमी
T20 cricket : इस मामले में रोहित और विराट से भी काफी आगे है ये भारतीय खिलाड़ी

रिपोर्ट के अनुसार टीम से इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड, भारत के क्षितिज शर्मा और कनिष्क सेठ को रिलीज किया गया हैं। वुड ने आईपीएल के पिछले सीजन में चेन्नई के लिए केवल एक मैच खेला था वही क्षितिज और सेठ ने एक भी मैच नहीं खेला था। टीम ने पिछले सीजन के 22 खिलाडिय़ों को रिटेन करने का फैसला कर दिया है जिसमें डेविड विली भी शामिल हैं। जिसे पिछले सीजन में चोटिल केदार जाधव के स्थान पर टीम में लिया गया था।


क्रिकेट नहीं कश्मीर मुद्दे पर बोले शाहिद अफरीदी, दे दिया ये बड़ा बयान

दिसंबर में आईपीएल-2019 के लिए खिलाडय़िों की बोली लगाई जाएगी और सभी टीमों को उससे पहले 15 नवंबर तक अपनी रिटेंशन की सूची जमा करवानी है। खबरों की मानें इस सीजन में कई टीमों के दिग्गज खिलाड़ी आईपीएल के 2019 के सीजन से बाहर हो सकते हैं। इसकी बड़ी वजह है आईपीएल का कार्यक्रम माना जा रहा है क्योंकि आईपीएल 2019 का आयोजन 29 मार्च से 19 मई के बीच होना है जबकि 30 मई से इंग्लैंड में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप की शुरुआत हो जाएगी।



Herald