Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बड़ी खबर : वीरेंद्र सहवाग के बाद अब इस दिग्गज से किया KXIP ने किनारा, इस दिग्गज को बनाया गेंदबाजी कोच

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में अब तक किंग्स इलेवन पंजाब की टीम खिताब पर कब्जा नहीं कर सकी है। अपने खिताबी सूखे को खत्म करने के लिए किंग्स इलेवन पंजाब की टीम आईपीएल-12 में हर बदलाव करने को तैयार है जिससे उन्हें खिताब को जीतने का मौका मिल सके।

किंग्स इलेवन पंजाब ने वेंकटेश प्रसाद की जगह बनाया श्रीधर श्रीराम को गेंदबाजी कोच

आईपीएल-12 के लिए सबसे ज्यादा सुर्खियों में इन दिनों किंग्स इलेवन पंजाब की टीम है जिसमें शनिवार को जहां वीरेन्द्र सहवाग ने मेंटोर के पद से हटने का फैसला किया तो

वहीं अब खुद किंग्स इलेवन पंजाब की फ्रेंचाइजी ने पिछले सीजन की अपने साथ शामिल किए गेंदबाजी सलाहकार पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद को भी हटाने का फैसला किया है।

श्रीधर श्रीराम अब होंगे पंजाब के गेंदबाजी सलाहकार

किंग्स इलेवन पंजाब ने वेंकटेश प्रसाद को गेंदबाजी सलाहकार के पद से हटाने के साथ ही पूर्व भारतीय क्रिकेटर रहे श्रीधर श्रीराम को इनके स्थान पर शामिल किया है।

किंग्स इलेवन पंजाब की नजरें इस बार अपने पहले खिताब को जीतने के लिए नए चेहरों पर है जिसमें एक के बाद एक बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इसी बदलाव में अब इस फ्रेंचाइजी ने वेंकटेश प्रसाद को हटाकर श्रीधर श्रीराम को गेंदबाजी सलाहकार नियुक्त किया है।

किंग्स इलेवन पंजाब ने खिताब को जीतने के लिए किए कई बदलाव

वीरेन्द्र सहवाग तो मेंटोर के पद से अपने आप को खुद ही अलग कर चुके हैं तो वहीं इस फ्रेंचाइजी ने मुख्य कोच ब्रेड हॉज को बाहर का रास्ता दिखाकर न्यूजीलैंड के पूर्व कोच माइक हैसन को मुख्य कोच के पद पर नियुक्त किया है।

तो वहीं साथ ही साथ किंग्स इलेवन पंजाब ने अपने साथ दक्षिण अफ्रीका की टीम के मार्गदर्शन के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके टेक्नीकल स्ट्रेटेजी अनालिस्ट प्रसन्ना एगोराम को हाई परफॉरमेंस कोच के रूप में शामिल किया है।

यानि अब तो ये साफ हो चला है कि किंग्स इलेवन पंजाब की फ्रेंचाइजी अपने खिताबी सूखे को खत्म करने के लिए बेताब नजर आ रही है और इसी के कारण इतने बदलाव देखने को मिल रहे हैं।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post बड़ी खबर : वीरेंद्र सहवाग के बाद अब इस दिग्गज से किया KXIP ने किनारा, इस दिग्गज को बनाया गेंदबाजी कोच appeared first on SportzWiki Hindi.