इनदिनों भारत की सीनियर टीम जहां ऑस्ट्रेलिया दौरे में है. वहीं भारत की ए टीम भी न्यूजीलैंड के दौरे पर हैं. इंडिया ए की टीम को न्यूजीलैंड की ए टीम के साथ तीन मैचों की अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज खेलनी हैं.
इस अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेला जा चुका हैं और यह टेस्ट मैच ड्रा रहा था. अब इस सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच आज 23 नवंबर से हैम्लिटन के मैदान पर शुरू हो गया हैं.
पहले दिन न्यूजीलैंड ने बनाये 5 विकेट के नुकसान पर 221 रन

बता दें, कि इस मैच का इंडिया ए की टीम ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ए टीम को शुरूआत में ही एक बड़ा झटका लग गया. दरअसल, न्यूजीलैंड के ओपनर बल्लेबाज हामिश रदरफोर्ड अपने 9 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर ही रिटायर्ड हर्ट हो गये.
इसके बाद बल्लेबाजी करने आये टीम साइफेर्ट को तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने विजय शंकर के हाथों कैच कराया. वह अपने 16 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर आउट हुए.
इसके बाद ग्लेन फ्लिप्स भी 7 रन बनाकर रजनीश गुरबानी का ही शिकार बने. वहीं मध्यक्रम के बल्लेबाज राचिन रविंद्र भी 16 रन के अपने व्यक्तिगत स्कोर पर मोहम्मद सिराज की गेंद पर विकेटकीपर श्रीकर भरत को कैच थमा बैठे.
इसके बाद बल्लेबाजी करने आये विकेटकीपर कैम फ्लेचर मोहम्मद सिराज की गेंद पर बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गये. इस बाद ऑलराउंडर डग ब्रेसवेल भी 9 रन के स्कोर पर रजनीश गुरबानी की गेंद पर बोल्ड हो गये.
तेज गेंदबाज रजनीश गुरबानी और मोहम्मद सिराज ने जहां भारतीय टीम के लिए 2-2 विकेट हासिल किये. वहीं नवदीप सैनी ने टीम के लिए एक विकेट हासिल किया हैं. भारतीय टीम के स्पिनर शाहबाज नदीम पहले दिन के खेल में कोई भी सफलता हासिल नहीं कर पाये.
कप्तान विल यंग ने लगाया शानदार शतक

जहां एक तरफ से न्यूजीलैंड के बाकि बल्लेबाज आउट हो रहे थे. वहीं दूसरी तरफ से न्यूजीलैंड ए के कप्तान विल यंग क्रीज पर टिके हुए थे. उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 265 गेंदों पर 117 रन का एक नाबाद शानदार शतक लगाया. अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 12 चौके व 2 छक्के लगाये.
विल यंग के आगे सभी भारतीय गेंदबाज बेबस नजर आये. फिलाहल दिन की समाप्ति के बाद विल यंग 117 रन बनाकर खेल रहे हैं. वहीं उनका साथ थियो वैन वोरकोम, 32 रन बनाकर दे रहे हैं.
यहाँ देखे पहले दिन के खेल का स्कोरकार्ड

इस प्रकार हैं दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

न्यूजीलैंड ए : हामिश रदरफोर्ड, विल यंग (कप्तान), टिम साइफेर्ट, ग्लेन फिलिप्स, राचिन रविंद्र, कैम फ्लेचर (विकेटकीपर), डग ब्रेसवेल, थियो वैन वोरकोम, सेथ रेंस, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर चेसनेर
भारत : अभिमन्यू ईश्वरन, मयंक अग्रवाल, रविकुमार समर्थ, करुण नायर (कप्तान), अंकित बवाने, श्रीकर भारत (विकेटकीपर), रजनीश गुरबानी, मोहम्मद सिराज, शाहबाज नादीम, नवदीप सैनी, विजय शंकर
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post NZ A vs IND A : रजनीश गुरबानी और मोहम्मद सिराज के सामने न्यूज़ीलैंड ने टेके घुटने पहले दिन बनाये 221 रन appeared first on SportzWiki Hindi.