Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

PAKvsNZ: वनडे सीरीज से ठीक पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी चोट की वजह से बाहर

पाकिस्तान की मेजबानी में यूएई के दौरे पर मौजूद न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को पाकिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा। इस हार की निराशा के बीच न्यूजीलैंड टीम को एक बड़ा झटका लगा है।

वनडे सीरीज से ठीक पहले न्यूजीलैंड की टीम को लगा बड़ा झटका

टी-20 सीरीज के खत्म होने के बाद वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है लेकिन इससे ठीक पहले न्यूजीलैंड की टीम ने अपने एक प्रमुख खिलाड़ी को खो दिया है।

न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर कोरी एंडरसन ने लंबे समय के बाद अपनी नेशनल टीम में वापसी की थी लेकिन एड़ी में चोट लगने के कारण उन्हें वनडे सीरीज से हटना पड़ा है।

स्टार ऑलराउंडर कोरी एंडरसन चोट के कारण वनडे सीरीज से बाहर

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के बाद पाकिस्तान के खिलाफ इस दौरे पर टीम में मौका मिला था जहां उन्होंने पहले दो टी-20 में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया लेकिन तीसरा टी-20 मैच वो चोट के कारण नहीं खेल सके थे।

इसी बीच अब ये तय हो गया है कि कोरी एंडरसन चोट के कारण वनडे सीरीज से हट चुके हैं। न्यूजीलैंड ने वनडे सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है जिसमें कुछ नए चेहरों को भी मौका दिया गया है।

न्यूजीलैंड के कोच को है टॉड और एजाज पटेल पर भरोसा

न्यूजीलैंड की टीम को लेकर उनके कोच गैरी स्टीड ने कहा कि “टॉड ने पिछले कुछ दिनों से अच्छी प्रगति की और वो इसी कारण से टेस्ट और वनडे दोनों में शामिल हैं। हमारी नजरें उन्हें पूरा मौका देने पर है।”

वहीं स्पिन गेंदबाज एजाज पटेल को मौका देने को लेकर गैरी स्टीड ने कहा कि “ये एजाज के लिए एक और बड़ा मौका है। उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात के दौरे के दौरान हमें प्रभावित किया है और पूर्व विश्वास दिलाया है कि वो 50 ओवर वाले फॉर्मेट में टीम के लिए अपनी सेवाएं दे सकते हैं।”

न्यूजीलैंड की वनडे सीरीज के लिए टीम

केन विलियम्सन(कप्तान), टॉड एस्टल, ट्रेंट बोल्ट, कोलिन डी ग्रैंडहोम, लोकी फर्गुसन, मेट हैनरी, टॉम लाथम, कोलिन मुनरो, हेनरी निकोल्स, एजाज पटेल, इश सोढ़ी, टिम साउथी, रॉस टेलर, बीजे वाटलिंग और जॉर्ज वर्कर

 

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post PAKvsNZ: वनडे सीरीज से ठीक पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी चोट की वजह से बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.