भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टी-20 में भारत को हार मिली है. भारतीय टीम यह मैच 4 रन से हार गई है. इस मैच में भारत की ओर से कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी की उन्होंने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए. इसी के साथ कुलदीप यादव ने एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. कुलदीप 15 मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन गएं हैं.
15 मैच में टी-20 सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी
31 कुलदीप यादव
29 अजंता मेंडिस
27 युज्वेन्द्र चहल
26 उमर गुल
25 इमरान ताहिर

कुलदीप अपने 15 टी-20 मैचों में 31 विकेट ले चुके हैं
कुलदीप अपने 15 टी-20 मैचों में 31 विकेट ले चुके हैं, जो विश्व के किसी भी गेंदबाज से ज्यादा है. दरअसल कुलदीप से पहले अपने पहले 15 टी-20 मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के अजंता मेंडिस के नाम था, जिन्होंने 29 विकेट लिए थे.
वहीं कुलदीप के जोड़ीदार और टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर है. युजवेंद्र ने अपने पहले 15 टी-20 मैचों में 27 विकेट झटके हैं.

उमर गुल और न्यूजीलैंड के स्पिनर इश सोढ़ी ने अपने पहले 15 टी-20 मैच में 26 विकेट लिए हैं
इसके अलावा पाकिस्तान के तेज गेंदबाज उमर गुल और न्यूजीलैंड के स्पिनर इश सोढ़ी ने अपने पहले 15 टी-20 मैच में 26 विकेट लिए हैं. वहीं साउथ अफ्रीका के लेग स्पिनर इमरान ताहिर ने इस लिस्ट में 5वें स्थान पर है, जिन्होंने 25 विकेट लिए हैं.

वैसे कुलदीप के टी-20 करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 15 मैच में 31 विकेट लिए हैं, वह भी 12.45 की शानदार औसत से.अब तक टी-20 में कुलदीप का इकॉनोमी करीब 7 की रही है और 24 रन देकर 5 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.
वनडे मैच में भी भारत के सबसे भरोसेमंद गेंदबाज हैं कुलदीप यादव
भारत के इस गेंदबाज ने वनडे में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है. अभी तक इस खिलाड़ी ने 33 मैचों में 67 विकेट अपने नाम किए हैं. जिसमे इनका औसत 20.07 का है.
इनका सर्वाधिक प्रदर्शन 25 रन देकर 6 विकेट है. 2019 विश्व कप को देखते हुए यह खिलाड़ी भारत का तुरुप का इक्का साबित हो सकता है. इनकी और चहल की जोड़ी छोटे फोर्मेट में कमाल की गेंदबाजी करते हैं.

इस बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद भारत को मैच में हार मिली
बारिश के कारण मैच 17-17 ओवर का कर दिया गया था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 17 ओवर में 4 विकेट गंवा कर 158 रन बनाए और डकवर्थ लुइस नियम के तहत भारत को जीत के लिए 174 रनों का संशोधित टारगेट मिला.
मैच शुरू होने के बाद 16.1 ओवर में बारिश आई जिसके कुछ देर बाद मुकाबला दोबारा शुरू किया गया, लेकिन अंपायरों ने इसे 20 ओवरों की जगह 17 ओवरों का कर दिया था.
टारगेट का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 17 ओवर में 7 विकेट गंवा कर 169 रन बनाए लेकिन 4 रन से मैच गंवा दिया.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post RECORDS: पहले टी-20 में हार के बावजूद, कुलदीप यादव ने ये विश्व रिकॉर्ड किया अपने नाम appeared first on SportzWiki Hindi.