कुछ समय पहले तक रिपोर्ट आ रही थी कि आईपीएल 2019 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 16 दिसंबर की गोवा में होगी। अब आ रही रिपोर्ट की माने तो खिलाड़ियों की नीलामी 17 और 18 दिसंबर को जयपुर में होगी। अभी तक आईपीएल के तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है लेकिन आम चुनाव की वजह से इसे भारत से बाहर कराए जाने की संभावना है।
1 मई के बाद उपलब्ध नहीं होंगे इन देशों के खिलाड़ी
आईपीएल से जुडी ताजा रिपोर्ट को माने तो ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की क्रिकेट बोर्ड ने साफ़ कर दिया है कि उनके खिलाड़ी 1 मई के बाद आईपीएल के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। हालाँकि, इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

मुंबई मिरर में छपी खबर के मुताबिक इसके बारे में टीम की फ्रेंचाईजी को बता दिया गया है। इन देशों की बोर्ड के द्वारा लिया गया यह फैसला आईपीएल प्रेमियों के लिए काफी बुरी खबर है।
विश्व कप की वजह से हो सकता है ये फैसला
क्रिकेट विश्व कप की शुरुआत अगले साल मई महीने के अंत में इंग्लैंड में हो रही है। अगर यह रिपोर्ट्स सही निकलती है तो इसी वजह विश्व कप ही होने वाला है। सभी टीमों बड़े टूर्नामेंट से पहले अपने खिलाड़ियों को आराम देना चाहेगी।
आम चुनाव की वजह से आईपीएल का आयोजन इस बार भारत में न हो। साथ ही विश्वकप को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि आईपीएल का पहला मैच 29 मार्च को खेला जाएगा वहीं फाइनल 19 मई को।
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बड़े खिलाड़ी लेते हैं हिस्सा

आईपीएल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी काफी महत्वपूर्ण हिस्सा निभाते हैं। लगभग सभी फ्रेंचाईजी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी मौजूद हैं। इसमें आरोन फिंच, ग्लेन मैक्सवेल, क्रिस लिन, मिचेल स्टार्क जैसे नाम शामिल है।
इंग्लैंड के भले ही ज्यादा खिलाड़ी आईपीएल का हिस्सा न हो लेकिन कई बड़े खिलाड़ी जरुर इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेते हैं। इसमें जोस बटलर, बेन स्टोक्स, एलेक्स हेल्स और जेसन रॉय जैसे नाम शामिल हैं।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post REPORTS: 1 मई के बाद आईपीएल में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.