Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

REPORTS: 16 दिसंबर को गोवा में नहीं बल्कि इस तारीख को यहाँ होगी आईपीएल के लिए नीलामी

 राजस्थान की राजधानी जयपुर में 17-18 दिसंबर को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नीलामी की मेजबानी करेगा. लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस मामले पर आधिकारिक घोषणा नहीं की है, अगर स्पोर्टस्टार की माने तो  फ्रैंचाइजी को हाल ही में स्थल और नीलामियों की तारीखों के बारे में जानकारी दी गई है.

अटकलें थीं कि गोवा नीलामियों की मेजबानी कर सकता है

इससे पहले, अटकलें थीं कि गोवा नीलामियों की मेजबानी कर सकता है, जबकि मुंबई को दूसरा विकल्प माना जा रहा था. लेकिन जयपुर, ऐसा माना जा रहा है कि गोवा में अन्य शहरों के साथ इसकी कनेक्टिविटी की वजह से चुना गया है.

फ्रैंचाइजी को अभी भी सुनिश्चित नहीं हैं कि टूर्नामेंट कहां आयोजित किया जाएगा

जबकि आईपीएल नीलामी के लिए जगह तय की गई है, फ्रैंचाइजी को अभी भी सुनिश्चित नहीं हैं कि टूर्नामेंट कहां आयोजित किया जाएगा. आम चुनावों की घोषणा किये जाने के तारीखों के साथ, दक्षिण अफ्रीका या संयुक्त अरब अमीरात इन दोनों देश में किसी एक नाम पर अभी तक मुहर नहीं लगी हैं.और किन तिथियों में टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा या नहीं, इसकी कोई स्पष्टता नहीं है.

मई में विश्व कप के साथ, लीग 29 मार्च को शुरू होने की संभावना है और मई के दूसरे सप्ताह तक चलने की संभावना है. फ्रैंचाइजी मालिकों में से एक ने इस प्रकाशन को बताया,

“हम आदर्श रूप से नीलामी में शामिल होने से पहले जगह पर स्पष्टता प्राप्त करना चाहते हैं. इससे हमें अपने योजनाओं पर काम करने का मौका मिल जाएगा. हम जगह के हिसाब से अपने खिलाड़ियों को नीलामी के दौरान चुन सकते हैं. हमे उम्मीद है बोर्ड इस बारे में जल्द कोई फैसला लेगा “

हालांकि, किसी भी आईपीएल अधिकारी ने इस बारे में अपनी तरफ से कोई बात नहीं कही है.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post REPORTS: 16 दिसंबर को गोवा में नहीं बल्कि इस तारीख को यहाँ होगी आईपीएल के लिए नीलामी appeared first on SportzWiki Hindi.