श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच आज से टेस्ट सीरीज शुरू हो गई है. ये मैच श्रीलंका के महान स्पिनर रंगाना हेराथ के करियर का आखिरी मैच है. इस मैच के बाद वो अपने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे. उनके करियर के आखिरी मैच में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया. इंग्लैंड की तरफ से आज के मैच में रोरी बर्न्स ने डेब्यू किया.
फोक्स ने इंग्लैंड को मजबूत स्थिति में पहुंचाया
FIFTY for Ben Foakes in his first Test innings!
Scorecard: https://t.co/VwzGWnCKEH#SLvENG pic.twitter.com/5w8VXhEqFE
— England Cricket (@englandcricket) November 6, 2018
पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत कुछ ख़ास नहीं रही. टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू कर रहे बर्न्स सिर्फ 9 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद मोईन अली भी कुछ ख़ास नहीं कर सके और डक पर आउट हो गए.
A tough first morning.
Scorecard: https://t.co/rXS3XLsEp4#SLvENG pic.twitter.com/KF9jsF0178
— England Cricket (@englandcricket) November 6, 2018
जल्द दो विकेट गिरने के बाद रूट और जेंनिंग ने टीम को संभाला. दोनों ने 62 रन की साझेदारी की. इस दौरान रूट 36 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद जेंनिंग्स भी 42 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद एक बार फिर से इंग्लैंड की पारी संकट में पड़ गई.
England finish day one in Galle in the driving seat on 321/8.
Ben Foakes was the star performer on debut, helping England recover from 103/5 with an unbeaten 87.
Dilruwan Perera took four wickets for the hosts.#SLvENG 1st Test live
https://t.co/aBGojY53Jw pic.twitter.com/bnmJ8lcQJo
— ICC (@ICC) November 6, 2018
98 रन पर 4 विकेट गिरने के बाद स्टोक्स भी कुछ खास नहीं कर सके और सिर्फ 7 रन बना के आउट हो गए. जिसके बाद बटलर और फोक्स ने टीम को संभाला. इस दौरान दोनों ने 61 रन की साझेदारी की. खतरनाक होती इस साझेदारी को परेरा ने तोड़ा. उन्होंने बटलर को 37 रन पर आउट किया. बटलर के आउट होने के बाद कुरेन और फोक्स ने टीम को संभाला. उन्होंने 88 रन की साझेदारी की. कुरेन 48 रन बना के आउट हो गए.
उनके आउट होने के बाद राशिद ने 36 रन की पारी खेली. दिन का खेल खत्म होने के समय इग्लैंड ने 321 बना किये थे, इस दौरान फोक्स 87 रन बना के पिच पर टिके हुए है. श्रीलंका के लिए परेरा ने चार विकेट हासिल किये. वही हैराथ ने तीन विकेट हासिल किये.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post SLvsENG: खराब शुरुआत के बाद बेन फोक्स इंग्लैंड को संभाला, पहले दिन का खेल समाप्त appeared first on SportzWiki Hindi.

