इंटरनेट डेस्क। श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच आज से तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच गॉल में खेला जा रहा है। गॉल में खेले जा रहे तीन टेस्ट मैचों के पहले मैच में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन इंग्लैंड का ये फैसला सही नहीं निकला क्योंकि इंग्लैंड की टीम ने 10 रनों पर ही अपने दो महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए।
आपको बता दें कि गॉल में खेले जा रहे तीन टेस्ट मैचों के पहले मैच में अपने करियर का अंतिम टेस्ट मैच खेल रहे स्पिन गेंदबाज रंगना हेराथ ने शानदार रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की। अपना विदाई टेस्ट मैच खेल रहे हेराथ ने गॉल स्टेडियम में 100 विकेट हासिल किए। श्रीलंका का ये स्पिन गेंदबाज ये बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाला विश्व का तीसरा जबकि श्रीलंका के दूसरा गेंदबाज बन गया है। हेराथ ने इंग्लैंड के कप्तान जो रूट का विकेट लेकर यह बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करने में कामयाबी हासिल की। आपको बता दें कि श्रीलंका के इस स्पिन गेंदबाज रंगना हेराथ के इस टेस्ट के शुरू होने से पहले गॉल स्टेडियम में 99 विकेट थे।
आपको बता दें कि रंगना हेराथ के शानदार प्रदर्शन की बदौलत इंग्लैंड की टीम पहले टेस्ट के पहले दिन लंच के समय तक 5 विकेट पर 113 रन बनाकर संघर्ष करती नजर आई। समाचार लिखे जाने तक इंग्लैंड की टीम ने 6 विकेट पर 192 रन बना लिए। श्रीलंका की ओर से दिलरुवन परेरा ने अभी तक 38 रन देकर सबसे ज्यादा तीन विकेट लेने में कामयाबी हासिल की।