भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को सिडनी में खेले गये तीसरे टी-20 मैच में 6 विकेट से हरा दिया हैं. साथ ही यह तीन मैचों की टी-20 सीरीज ड्रा हो गई हैं.
भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच खेले गये इस मैच के दौरान कई शानदार रिकॉर्ड बने हैं. आज हम आपकों अपने इस खास लेख में उन रिकार्ड्स के बारे में ही बताएंगे, जो आज के मैच में बने हैं.

आइये डालते हैं एक नजर आज के मैच पर बने रिकार्ड्स पर :
1. क्रुनाल पांड्या पहले स्पिनर बने है. जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया की धरती में किसी टी-20 अंतरराष्ट्रिय मैच में 4 विकेट हासिल किये हैं.
2. ऑस्ट्रेलिया की धरती में किसी स्पिनर द्वारा सबसे अच्छा गेंदबाजी रिकॉर्ड भी क्रुनाल पांड्या के ही नाम है. वहीं सबसे बुरा रिकॉर्ड भी क्रुनाल पांड्या के ही नाम हैं. उन्होंने इस मैच में जहां 36 रन देकर 4 विकेट हासिल करके ऑस्ट्रेलिया की धरती में सबसे अच्छा रिकॉर्ड बनाया हैं. वहीं उन्होंने ब्रिसबेन टी-20 में अपने 4 ओवर में 55 रन देकर सबसे बुरा रिकॉर्ड भी बनाया था.
3. रोहित शर्मा ने अपने अंतरराष्ट्रिय क्रिकेट करियर के एक हजार चौके पूरे कर लिए हैं. उन्होंने वनडे में 655 चौके, टेस्ट में 144 चौके व टी-20 क्रिकेट में 201 चौके लगा दिए हैं.

4. रोहित शर्मा ने टी-20 अंतरराष्ट्रिय क्रिकेट में अपने 200 चौके पूरे कर लिए हैं. उनसे पहले तिलकरत्ने दिलशान, मोहम्मद शहजाद और विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रिय क्रिकेट में अपने 200 चौके पूरे किये हैं.
5. कुलदीप यादव ने इस पूरी सीरीज के दौरान शानदार गेंदबाजी की हैं. उन्होंने पूरी सीरीज में अपने 12 ओवर के दौरान 5.50 की इकॉनामी रेट से 66 रन देकर कुल 4 विकेट हासिल किये. उन्होंने इस सीरीज के दौरान कुल 34 बॉल डॉट की.
6. भारतीय टीम ने पिछली 9 टी-20 सीरीज से सीरीज का अंतिम मैच नहीं हारा था. भारतीय टीम ने अपना यह रिकॉर्ड जारी रखा हैं. अब भारतीय टीम का यह 10 टी-20 सीरीज का हो गया हैं.
7. विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गये हैं. मार्टिन गुप्टिल ने पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा 463 रन बनाये हुए हैं, लेकिन कोहली ने टी-20 क्रिकेट में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में मार्टिन गुप्टिल को पीछे छोड़ दिया हैं.
8. विराट कोहली ने आज अपने टी-20 अंतरराष्ट्रिय क्रिकेट की 19वीं फिफ्टी लगाई हैं.

9. विराट कोहली ने आज रनों के मामले में ब्रेंडन मैक्कुलम को पीछे छोड़ दिया हैं. मैक्कुलम ने जहां टी-20 अंतरराष्ट्रिय क्रिकेट में 2140 रन बनाये हुए हैं. वहीं कोहली ने 2152 टी-20 अंतरराष्ट्रिय रन बना लिए हैं.
10. इस मैच में भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ने ही अपने दो विकेट लगातार गेंदों में खोये. भारत के लिए केएल राहुल और ऋषभ पंत जहां लगातार गेंदों में आउट हुए थे. वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए डार्सी शार्ट और बेन मकडरमाट लगातार गेंदों में आउट हुए थे.
11. ऋषभ पंत भारतीय टीम के पहले विकेटकीपर बने हैं. जो गोल्डन डक का शिकार बने हैं.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post STATS: AUSvsIND : तीसरे टी-20 में बने 11 रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने विराट कोहली appeared first on SportzWiki Hindi.