इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम में गर कोई भी रिकॉर्ड का नाम आता है तो सबसे पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा का नाम सामने आया है। साथ ही अगर बात टी 20 मैच की हो तो इन खिलाड़ियों का मुकाबला ही नही है लेकिन क्या आपको पता है भारतीय टीम में एक खिलाड़ी ऐसा भी है जों इनको हर रिकॉर्ड में टक्कर देता है। बताया जा रहा है की भारतीय महिला टीम की खिलाड़ी मिताली राज भारतीय टीम के खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा से रनों के मामले में काफी आगे है।
खबरों एक अनुसार बताया जा रहा है की अगर आप अभी तक टी20 इंटरनेशनल मैच में केवल विराट कोहली और रोहित शर्मा को ही सबसे खतरनाक खिलाड़ी मानते हो तो अब हम आपको बता दे की मिताली राज रनों के मामले में इन दोनों से आगे हैं। अभी तक मिताली राज ने 79 पारियों में 2232 रन बनाए है जों दोनों की खिलाड़ियों से ज्यादा है आपको बता दे की भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने 58 पारियों में 2102 रन बनाये है जबकि रोहित शर्मा 80 पारियों में 2207 रन बनाए हैं।
साथ ही आपको बता दे की मिताली राज ने 79 पारियों में 16 हाफसेंचुरी लगाई है लेकिन आपको बता दे की इस शानदार स्कोर के बाद भी महिला क्रिकेटरों में रनों के मामले में मिताली पांचवें नंबर पर हैं। आपको बता दे की हाल ही में मिताली ने आईसीसी वर्ल्ड ट्वंटी20 में लीग मैच रोहित शर्मा को पीछे दिया था।
और ये भी पढ़े :
प्रियंका के इंस्टाग्राम पर तीखी नजर रखते है निक जोनस, ये रहा सबूत
किंग खान बोले- मेरी बेटी सांवली है लेकिन दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की है
Herald