Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हिटमैन रोहित ने अंतिम T20 में बनाया ये 'विराट रिकॉर्ड', पीछे छोड़ा इस दिग्गज को

इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम ने सिडनी में खेले गए तीन टी20 मैचों की सीरीज के अंतिम मैच में आॅस्ट्रेलिया 6 विकेट से हराकर इस सीरीज में 1—1 से बराबरी कर ली है। भारतीय टीम ने इसी जीत के साथ ही आॅस्ट्रेलिया के मंसूबों पर पानी फेर दिया है।

देसी गर्ल शादी के बाद जानी जाएगी अब इस नए नाम से!

भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा और शिखर धवन ने टीम को शानदार शुरूआत दी और टीम को विजयी बनाने में अहम भूमिका निभाई। रोहित शर्मा ने आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम टी20 मैच में शानदार रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की। रोहित शर्मा ने इस अहम मुकाबलें में 16 गेंदों में 23 रनों की आतिशी पारी खेली।

डिपंल गर्ल ने अपनी रिसेप्शन पार्टी में आने के लिए इस दु​श्मन को भी किया इनवाइट!

हिटमैन रोहित शर्मा ने इस दौरान दो छक्के और एक शानदार चौका लगाने में कामयाबी हासिल की। रोहित शर्मा ने पहला चौका लगाते ही अपने अन्तर्राष्ट्रीय करियर में 1000 चौके पूरे कर लिए साथ ही रोहित शर्मा ने टी20 में 201 चौके लगाने में कामयाबी हासिल की। इसके साथ ही रोहित टी20 इंटरनेशनल में चौकों मार्टिन गप्टिल (200 चौके) को पीछे छोड़ दिया है। टी20 में चौके के मामलें में रोहित अब चौथे स्थान पर आ गए है। रोहित के अलावा विराट ने टी20 में शानदार रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की। विराट ने इसके साथ ही टी20 में सबसे ज्यादा रनों के मामलें में ब्रेंडन मैकुलम को पीछे छोड़ दिया है। विराट अब इस मामलें में चौथे नंबर पर आ गए है।