Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

VIDEO: महिला टी-20 विश्व कप से पहले आया ऐसा विडियो जिसे देख हर क्रिकेट प्रेमी भावुक हो जाएगा

भारतीय महिला टीम 9 नवंबर से वेस्टइंडीज में टी-20 महिला विश्व कप में हिस्सा लेंगी. इस पूरी सीरीज का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स करेगा. स्टार स्पोर्ट्स ने सीरीज शुरू होने से पहले एक विडियो बनाया है. जिसे देख हर क्रिकेट प्रेमी भावुक हो जाएंगे. विडियो में कहा जाता है जब इनका बल्ला बोलेगा तो पूरी दुनिया सुनेगी. पहले आप ये विडियो देखिए.

इस देखें विडियो 

पहली बार महिला टी-20 विश्व कप अकेले आयोजित किया जा रहा है 

बता दें,ऐसा पहली बार हो रहा है कि महिला टी-20 विश्व कप अकेले आयोजित किया जा रहा हो. 2016 में इसे भारत में पुरुषों के टी-20 विश्व कप के साथ आयोजित किया गया था, जहां वेस्ट इंडीज की महिला टीम ने खिताब अपने नाम किया था.यह विश्व कप गयाना, सेंट लूसिया, एंटीगा एवं बार्बुडा में आयोजित किया जाएगा. इस विश्व कप में निर्णय समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) का भी उपयोग किया जाएगा.

कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं

विश्व कप में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं जिसमें तीन बार की विजेता आस्ट्रेलिया, भारत, न्यू जीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्री लंका और मौजूदा विजेता वेस्ट इंडीज हैं, जबकि दो टीमें क्वॉलीफायर से इस टूर्नमेंट में आएंगी.ग्रुप-ए में इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्री लंका और एक क्वॉलीफायर से आने वाली टीम को रखा गया है. वहीं ग्रुप-बी में भारत, न्यू जीलैंड, पाकिस्तान और क्वॉलीफायर से आने वाली दूसरी टीम को रखा गया है. बांग्लादेश, आयरलैंड, नीदरलैंडस, पापुआ न्यू गिनी, स्कॉटलैंड, थाईलैंड, यूगांडा और संयुक्त अरब अमीरात की टीमें क्वॉलीफायर टूर्नमेंट खेलेंगी.

ये है भारतीय टीम 

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंडना (उपकप्तान), मिथाली राज, जेमीमा रॉड्रिग्स, वेद कृष्णमूर्ति, दीप्ति शर्मा, तान्या भाटिया (डब्ल्यूके), पूनम यादव, राधा यादव, अनुजा पाटिल, एकता बिष्ट, डी हेमलता, मानसी जोशी, पूजा वस्तराकर , अरुंधती रेड्डी.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post VIDEO: महिला टी-20 विश्व कप से पहले आया ऐसा विडियो जिसे देख हर क्रिकेट प्रेमी भावुक हो जाएगा appeared first on SportzWiki Hindi.