Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

VIDEO: इंग्लैंड-श्रीलंका टेस्ट के दौरान बिना कपड़े मैदान पर दौड़ने लगा दर्शक, मैदान पर किया शर्मनाक बर्ताव

इग्लैंड ने गाले में खेले जा रहे पहले टेस्ट में श्रीलंका को 211 रन से हरा दिया.विदेशी जमीन पर 13 टेस्ट के बाद उसे जीत मिली है. उसे पिछली बार विदेशी मैदान पर जीत 2016 में बांग्लादेश के खिलाफ चिटगांग में मिली थी. इंग्लैंड ने इस टेस्ट को जीतकर तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. उसने श्रीलंका के सामने 462 रन का लक्ष्य रखा था. लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम 85.1 ओवर में 250 रन पर ऑल आउट हो गई.

इस जीत के बाद इंग्लैंड का एक दर्शक बिना कपड़े मैदान पर अपने टीम के खिलाड़ियों से मिलने चला गया. जिसके बाद सुरक्षाकर्मीयों को इस दर्शक को पकड़ने में काफी मेहनत करनी पड़ी. आप भी देखें वो विडियो.

यहाँ देखें विडियो 

ये पहला मौका नहीं जब किसी दर्शक ने ऐसी हरकत की हो. लेकिन ऐसा नजारा अधिकतर इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में देखने को मिलता है. जहां बिना कपड़ें दर्शक मैदान पर दौड़ने लगते हैं.

इस मैच में  बेन फोक्स ने पहले मैच में ही जड़ दिया शतक 

डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले इंग्लैंड के विकेटकीपर बेन फोक्स को मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया. फोक्स ने पहली पारी में 107 रन बनाए थे. उन्होंने 202 गेंद की पारी दस चौके लगाए.

रंगना हेराथ ने खेला अपना आखिरी टेस्ट 

अपनी आखिरी टेस्ट पारी खेल रहे रंगना हेराथ पांच रन बनाकर रन आउट हुए. हेराथ ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि यह उनका आखिरी टेस्ट है. वे जब आउट होकर जब पवेलियन लौट रहे थे तब दर्शकों और इंग्लैंड की बार्मी-आर्मी ने उनका अभिनन्दन किया. बता दें, इंग्लैंड ने इससे पहले टी-20 और वनडे सीरीज में श्रीलंका को मात दी थी.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post VIDEO: इंग्लैंड-श्रीलंका टेस्ट के दौरान बिना कपड़े मैदान पर दौड़ने लगा दर्शक, मैदान पर किया शर्मनाक बर्ताव appeared first on SportzWiki Hindi.