भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज को तीनों ही फॉर्मेट में पटखनी देने के बाद अब मिशन ऑस्ट्रेलिया के लिए तैयार है। भारतीय टीम के लिए ये ऑस्ट्रेलियाई दौरा बहुत ही खास माना जा रहा है जिसका आगाज तीन मैचों की टी-20 सीरीज के 21 नवंबर को होने वाले पहले टी-20 मैच के साथ होगा।
मिशन ऑस्ट्रेलिया पर टी-20 सीरीज में नहीं हैं महेन्द्र सिंह धोनी टीम का हिस्सा
ऑस्ट्रेलिया के एक लंबे दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम विराट कोहली की अगुवायी में रवाना होने को तैयार है। लेकिन इस बार विराट कोहली एंड कंपनी को पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का शुरुआत में साथ नहीं मिलेगा।

भारतीय सीमित ओवर की टीम के लीजेंड खिलाड़ी महेन्द्र सिंह धोनी वैसे तो टीम के एक प्रमुख खिलाड़ी के तौर पर माने जाते थे लेकिन उन्हें वेस्टइंडीज और साथ ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए टीम में नहीं चुना गया है।
टीम से दूर धोनी बिता रहे हैं छुट्टियों का समय
महेन्द्र सिंह धोनी भारतीय टी-20 टीम का हिस्सा नहीं हैं ऐसे में वो फिलहाल तो भारतीय टीम के साथ रवाना नहीं होंगे ऐसे में वो इन दिनों अपने आराम का समय बिता रहे हैं।

इसी बीच महेन्द्र सिंह धोनी भले ही क्रिकेट के मैदान में तो सुर्खियां में नहीं है लेकिन क्रिकेट के मैदान से दूर भी चर्चा कहीं ना कहीं किसी ना किसी तरीके से बटोर ही लेते हैं।
एक नन्ही फैंस को बीच रास्ते में हाथ मिलाकर धोनी ने जीता दिल
कुछ ऐसे ही उन्हें हाल ही में देखा गया, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान अपनी सादगी और दिल जीतने के व्यवहार के लिए बड़े ही मशहूर है और उन्होंने एक बार फिर ऐसा ही कुछ साबित किया है।

महेन्द्र सिंह धोनी अपने फैंस को लेकर कितने करीब हैं उसका उदाहरण उस समय देखने को मिला जब वो कार चलाने के दौरान रास्ते में एक नन्हीं बच्ची को हाथ हाथ मिलाया और साथ ही कुछ बातचीत भी की। महेन्द्र सिंह धोनी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। धोनी के इस अंदाज ने एक बार फिर से हर किसी का दिल जीत लिया।
देखिए वीडियो
RT msdfansofficial: Man with Golden Heart.
Just look at the way, he is adoring his little fan.
msdhoni SaakshiSRawat#MSDhoni #Dhoni #mahiway pic.twitter.com/WpByIlp0hi— DASA
(@dasa_____) November 13, 2018
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post VIDEO : एक बार फिर से देखने को मिली धोनी की दरयादिली, इन्टरनेट पर तेजी के साथ वायरल हुआ यह वीडियो appeared first on SportzWiki Hindi.
