Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

VIDEO: गौतम गंभीर के बाद यह खिलाड़ी हुआ अंपायर के गलत फैसले का शिकार, खराब अंपायरिंग को लेकर लगातार उठ रहे हैं सवाल

रणजी ट्रॉफी के राउंड-2  मुकाबले के दौरान अम्‍पायर के गलत फैसलों से कई खिलाड़ी बेहतरीन पारी खेलने से चूक गएं हैं. हिमाचल प्रदेश के खिलाफ फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में पहले गौतम गंभीर को गलत आउट दिया गया.

ऋषि धवन हुए गलत अम्पायरिंग का शिकार 

अब ऋषि धवन को गलत आउट दिया गया इस बार तो गेंद बल्ले से काफी दूर जा रही थी. साफ तौर पर समझ आ रहा था की गेंद बल्ले से नहीं टकराई है. पहले आप विडियो देख लें.

यहां देखें विडियो 

धवन बेहतरीन पारी खेल रहे थे. उन्होंने 64 रन बना लिए थे. और टीम को मुसीबत से निकालने की कोशिश कर रहें थे. तभी एक गलत फैसले ने उनको आउट करार दे दिया.

दिल्ली की पारी में गंभीर भी हुए ऐसे ही शिकार 

दिल्ली की पारी में अम्‍पायर ने जब उन्‍हें आउट करार दिया तो गौतम इशारों से अपना असंतोष जताने से नहीं चूके. अम्‍पायर ने जब यह फैसला दिया, उस समय गौतम 44 रन बनाकर खेल रहे थे. दिल्‍ली की पारी के 17वें ओवर के दौरान गौतम गंभीर ने हिमाचल के स्पिनर मयंक डागर की गेंद पर रक्षात्‍मक शॉट लगाने की कोशिश की औउ उनके पैड से लगकर शॉर्ट लेग पर खड़े प्रियांशु खंडूरी के पास जा पहुंची, जिन्‍होंने इसे कैच कर दिया. डागर ने दिल्‍ली के इस दिग्‍गज बल्‍लेबाज के खिलाफ अपील की, जिस पर अम्‍पायर ने बिना कोई वक्‍त गंवाए उन्‍हें कैच आउट करार दिया.

डी आर एस का प्रयोग क्यों नहीं होता है रणजी ट्राफी में? 

अम्‍पायर के ऐसे फैसले को देख कर ये सवाल उठना लाजमी है. आखिर रणजी के मुकाबलों में डी आर एस का उपयोग क्यों नहीं होता है. हमने बार बार देखा भारतीय क्रिकेट बोर्ड इसका विरोध करती रही है.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post VIDEO: गौतम गंभीर के बाद यह खिलाड़ी हुआ अंपायर के गलत फैसले का शिकार, खराब अंपायरिंग को लेकर लगातार उठ रहे हैं सवाल appeared first on SportzWiki Hindi.