Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टी-10 लीग : मराठा अरेबियंस ने बंगाल टाइगर्स को 7 विकेट से हराया, इस खिलाड़ी ने जड़ दिए 32 गेंदों में 87 रन

टी-20 मैच के बाद क्रिकेट में एक नई लीग आई है जिसे टी-10 लीग का नाम दिया गया है. हर मैच में इस मैच में कई दमदार प्रदर्शन हो रहे हैं. इसी टी-10 लीग में शनिवार को मराठा अरेबियन्स ने बंगाल टाइगर्स को 7 विकेट से हरा दिया. इस मुकाबले में बंगाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 135 रन बनाए.

मराठा ने महज 3 विकेट खोकर मैच जीत लिया

इसके जवाब में मराठा ने महज 3 विकेट खोकर मैच जीत लिया. इस दौरान टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए एलेक्स हेल्स ने 32 गेंदों में 87 रन बना डाले. उनकी इस पारी से कई रिकॉर्ड टूट गए. हेल्स की यह पारी यादगार बना गयी. इस पारी में उन्होंने 271.88 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए.

8 छक्के और 6 चौके जड़ दिएं एलेक्स हेल्स ने 

दरअसल शारजाह में खेले गए इस मैच में बंगाल ने 135 रन बनाए. इसके जवाब में मराठा की तरफ से एलेक्स हेल्स और हजरतुल्लाह जजाई ओपनिंग करने आए. इस दौरान जजाई महज 9 रन बनाकर आउट हो गए. जब कि हेल्स अंत तक टिके रहे. उन्होंने 32 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 87 रन बनाए. इश दौरान 8 छक्के और 6 चौके भी जड़े. हेल्स ने 271.88 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. उनकी इस शानदार पारी की बदौलत मराठा ने 7 विकेट से जीत हासिल की.

टी-10 लीग में कई खिलाड़ी तूफानी बल्लेबाजी कर चुके हैं

गौरतलब है कि इससे पहले भी टी-10 लीग में कई खिलाड़ी तूफानी बल्लेबाजी कर चुके हैं. केरला नाइट्स के खिलाड़ी जॉनी बेयरस्टो ने भी तूफानी पारी खेली थी. उन्होंने 24 गेंदों में 84 रन बनाए थे. वहीं नॉर्दन वॉरियर्स की तरफ से खेलते हुए निकोलस पूरन ने 25 गेदों में 77 रन बनाए थे. इस पारी में उन्होंने 10 छक्के और 2 चौके लगाए थे.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post टी-10 लीग : मराठा अरेबियंस ने बंगाल टाइगर्स को 7 विकेट से हराया, इस खिलाड़ी ने जड़ दिए 32 गेंदों में 87 रन appeared first on SportzWiki Hindi.