Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टी10 लीग-राजपूत्स को डैरेन सैमी के वॉरियर्स ने दी करारी मात, राजपूत्स के नाम जुड़ा ये शर्मनाक रिकॉर्ड

विश्व क्रिकेट में जिस तरह से कुछ साल पहले टी-20 क्रिकेट ने शुरूआत के बाद अपनी मजबूत पेठ जमाई अब कुछ उसी तरह से विश्व क्रिकेट में टी-10 क्रिकेट का खुमार छाया हुआ है। जो इन दिनों शारजाह में जबरदस्त चरम पर है। शारजाह में टी-10 क्रिकेट का दूसरा सीजन खेला जा रहा है जहां टी-20 के स्टार खिलाड़ी अपनी चमक बिखेर रहे हैं।

नॉर्थन वॉरियर्स की टीम ने राजपूत्स को 7 विकेट से हराया

इस दूसरे सीजन में शुक्रवार को एक और मुकाबला खेला गया। इस सीजन के 23वें मैच में राजपूत्स टीम का सामना नॉर्थन वॉरियर्स के साथ हुआ।

जहां नॉर्थन वॉरियर्स ने राजपूत्स को एक लो स्कोंरिग मैच में 25 गेंद के बाकी रहते 7 विकेट से हरा दिया। इस मैच में ब्रैंडन मैकुलम की कप्तानी वाली टीम केवल 64 रन ही बना सकी जिसे डैरेन सैमी की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

राजपूत्स की टीम का खराब प्रदर्शन, बना सकी केवल 64 रन का स्कोर

23वें मैच में राजपूत्स कप्तान ब्रैंडन मैकुलम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ऐसे में उनके सलामी बल्लेबाज रिली रोसो और मोहम्मद शहजाद उतरे जो केवल 5 रन के स्कोर पर ही चलते बने।

इसके बाद तो राजपूत्स की टीम को नियमित अंतराल में झटके लगते रहे और आखिर में 10 ओवर में राजपूत्स 8 विकेट के नुकसान पर केवल 64 रन ही बना सकी। जिसमें आठवें नंबर पर कासिर अहमद ने 14 गेंदों में 19 रन की सबसे बड़ी पारी खेली।

नॉर्थन वॉरियर्स की टीम ने हासिल की 7 विकेट से आसान जीत

डैरेन सैमी की कप्तानी वाली नॉर्थन वॉरियर्स की टीम को राजपूत्स से केवल 65 रनों का लक्ष्म मिला। इस लक्ष्म के सामने नॉर्थन वॉरियर्स की टीम के लिए ड्वेन स्मिथ, रवि बोपासा और आर लेविस तीनों ही सस्ते में चलते बने।

लेकिन सलामी बल्लेबाज निकोलस पूरन ने धमाकेदार पारी खेलते हुए केवल 18 गेंदों में नाबाद 45 रनों की पारी से अपनी टीम को 3 विकेट के नुकसान पर 25 गेंद बाकी रहते जीत दिला दी। पूरन ने अपनी इस पारी में 4 छक्के और 4 चौके भी जड़े।

स्कोरकार्ड

राजपूत्स टीम- 64/8 (10 ओवर)                      नॉर्थर्न वॉरियर्स- 67/3 (5.5ओवर)

कासिम  अहमद- 19(14)                                                निकोलस पूरन- 45(18)

 रोहन मुस्तफा 10(10)                                                     ड्वेन स्मिथ- 8(3)

जी.विजोन- 2/7                                                           कासिम अहमद- 2/7

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post टी10 लीग-राजपूत्स को डैरेन सैमी के वॉरियर्स ने दी करारी मात, राजपूत्स के नाम जुड़ा ये शर्मनाक रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.