भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया इलेवन के खिलाफ प्रैक्टिस मैच खेल रही है. इस मैच में भारतीय बल्लेबाज अलग रंग में दिख रहे है. पहली पारी में विराट कोहली, हनुमा विहारी,चतेश्वर पुजारा और पृथ्वी शॉ ने शानदार अर्धशतक लगाएं. जिसके बाद पृथ्वी शॉ को चोट लग गई और उनको पहले टेस्ट से बाहर कर दिया गया.
पृथ्वी शॉ की जगह सलामी बल्लेबाजी करने मुरली विजय आएं

भारतीय टीम की जब दूसरी पारी शुरू हुई, तो चोटिल पृथ्वी शॉ की जगह मुरली विजय बल्लेबाजी करने आएं. और क्या शानदार बल्लेबाजी करी इस खिलाड़ी ने विजय ने शानदार शतक जड़ दिया. बता दें, ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पारी में 544 रन बना दिएं थे. जिसके जवाब में बल्लेबाजी करने आई भारतीय टीम ने मुरली विजय के शानदार शतक और के एल राहुल के बेहतरीन अर्धशतक की मदद से 211 रन बना लिए थे जिसके बाद मैच को ड्रा घोषित कर दिया गया.
109 दिनों बाद मुरली विजय ने की वापसी जड़ दिएं एक ओवर में 26 रन

इस मैच में मुरली विजय ने जेक कार्डर के एक ओवर में 26 रन बना दिए. बता दें, मुरली विजय 109 दिनों के बाद भारतीय टीम की ओर से खेल रहे हैं. उनको इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खराब प्रदर्शन की वजह से टीम से बाहर कर दिया गया था. जिसके बाद यह खिलाड़ी काउंटी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर एक बार फिर भारतीय टीम में वापसी की. अब पहले टेस्ट में विजय की टीम में जगह पक्की बताई जा रही है.
मुरली विजय का ऑस्ट्रेलिया में रहा है शानदार रिकॉर्ड

भारतीय टीम के इस सलामी बल्लेबाज का ऑस्ट्रेलिया में शानदार रिकॉर्ड रहा है. पिछली सीरीज में विराट कोहली के बाद ये टीम के सबसे सफल बल्लेबाज थे. उनके इस अनुभव को भारतीय टीम को फायदा मिलेगा.
पृथ्वी शॉ की चोट की वजह से इस खिलाड़ी को पहले मैच में टेस्ट टीम में जगह मिलने वाली है. बता दें, के एल राहुल ने भी अपनी फॉर्म में शानदार वापसी की है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरी पारी में शानदार अर्धशतक लगाया.
यहाँ देखें वीडियो
Murali Vijay makes the most of his elevation back to opener due to the injury to Prithvi Shaw, hitting 50 against the CA XI.
WATCH LIVE: https://t.co/bRjvo3LvLP #CAXIvIND pic.twitter.com/PceCInOtS2
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 1, 2018
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post वीडियो: 109 दिनों बाद भारतीय टीम में वापस आया यह दिग्गज खिलाड़ी, आते ही ठोक दिया शतक, अब एडीलेड में जगह पक्की appeared first on SportzWiki Hindi.