आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुई थी. इस लीग में खेलने के लिए विश्व का हर क्रिकेटर बेकरार रहता है. क्योंकि टी-20 का यह लीग पैसो के मामले में सबसे बड़ी लीग है. कई खिलाड़ी इस लीग में खेल के मालामाल भी हो जाते है. आइए आपको ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं जिन्होंने आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा पैसे कमाएं.
महेंद्र सिंह धोनी है आईपीएल में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी

हाल ही में, आईपीएल के 12 वें सत्र के लिए नीलामी जयपुर में हुई थी. इसमें कई ऐसे खिलाड़ी करोड़पति बने जिनके बारे में हमने आज तक सुना भी नहीं है. जब आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुई थी उस साल महेंद्र सिंह धोनी पर सबसे ज्यादा बोली लगी थी. आईपीएल के इतने सालो में धोनी सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाले खिलाड़ी हैं.
आईपीएल इतिहास में 10 खिलाड़ी जिन्होंने सबसे ज्यादा पैसे कमाएं
1. महेंद्र सिंह धोनी– 122.84 करोड़ अब तक आईपीएल से कमाई
2. रोहित शर्मा- 116.60 करोड़ अब तक आईपीएल से कमाई
3. विराट कोहली- 109.20 करोड़ अब तक आईपीएल से कमाई
4. गौतम गंभीर- 94.62 करोड़ अब तक आईपीएल से कमाई
5. सुरेश रैना- 88.74 करोड़ अब तक आईपीएल से कमाई
इस साल वरुण चक्रवर्ती आठ करोड़ 40 लाख की भारी भरकम राशि में बिके

बता दें,आईपीएल नीलामी में मंगवार को वरुण चक्रवर्ती आठ करोड़ 40 लाख की भारी भरकम राशि में बिके. किंग्स इलेवन पंजाब द्वारा बेसप्राइज से 40 गुना अधिक में खरीदे जाने के बाद अपनी गेंदबाजी में सात वैरिएशन रखने वाले तमिलनाडु के रहस्यमयी स्पिनर वरूण चक्रवर्ती के पैर जमीन पर नहीं पड़ रहे हैं.
विदेशी खिलाड़ी भी जमकर बनाते हैं आईपीएल से पैसे

6. युवराज सिंह- 84.60 करोड़ अब तक आईपीएल से कमाई
7. एबी एबी डिविलियर्स- 80. 51 करोड़ अब तक आईपीएल से कमाई
8. शेन वाटसन- 73.13 करोड़ अब तक आईपीएल से कमाई
9. रोबिन उथप्पा- 72.27 करोड़ अब तक आईपीएल से कमाई
10. सुनील नरेन- 70.24 करोड़ अब तक आईपीएल से कमाई
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post अब तक ‘आईपीएल’ में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टॉप 10 खिलाड़ी, विराट हैं काफी पीछे appeared first on SportzWiki Hindi.