Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: 114 दिनों के बाद टीम इंडिया के लिए खेलते नजर आये मुरली विजय, लेकिन फीकी रही वापसी

आज गुरूवार, 6 दिसम्बर से ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली जाने वाली चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर गावस्कर श्रृंखला का आगाज हो गया हैं. दोनों देशों की क्रिकेट टीमों के बीच सबसे पहला टेस्ट मैच एडिलेड ओवल के मैदान पर खेला जा रहा हैं. जहाँ टॉस जीतकर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने मेजबान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को पहले गेंदबाजी करने का आमंत्रण दिया.

ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए टॉस हारना और पहले गेंदबाजी करना एकदम फायदेमंद रहा और टीम ने एडिलेड टेस्ट के पहले दिन के पहले सत्र के खेल से ही मेहमान भारतीय क्रिकेट टीम की नाक में दम करके रख दिया.

फ्लॉप हुए सलामी बल्लेबाज 

(Photo by : Getty Images)

टीम इंडिया को जोरदार शुरुआत दिलाने की शुरुआत केएल राहुल और मुरली विजय के कंधो पर थी. केएल और मुरली विजय से सभी को काफी उम्मीदें थी, लेकिन एक बार फिर से दोनों ने खेल प्रेमियों को निराश किया. केएल राहुल जहाँ मात्र दो रन बनाकर आउट हुए तो मुरली विजय भी कुछ ख़ास ना कर सके और मात्र 11 रन बनाकर चलते बने.

दुनियाभर के खेल प्रेमियों की नजरे टीम में वापसी कर रहे सलामी बल्लेबाज मुरली विजय पर लगी हुई थी. सभी का ऐसा मानना भी था, कि और कोई चले ना चले लेकिन विजय के बल्ले से जरुर रनों की बारिश देखने को मिलेगी.

मगर ऐसा ना हुआ. मुरली विजय ने 22 गेंदों का सामना किया और 11 रन बनाकर आउट हुए. मुरली विजय की विकेट रफ़्तार के बादशाह मिचेल स्टार्क के खाते में गयी. मुरली विजय स्टार्क की एक अंदर आती हुई गेंद पर अपना बल्ला लगा बैठे और गेंद सीधे विकेटकीपर और ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पैन के दस्तानो में चली गयी.

कुछ ऐसे आउट हुए मुरली विजय

आप सभी को याद दिला दे, कि इंग्लैंड दौरे पर पहले दो टेस्ट मैचों के बाद मुरली विजय को टीम इंडिया से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था और वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में भी विजय को टीम में स्थान नहीं दिया गया था. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही यह टेस्ट श्रृंखला मुरली विजय के कैरियर के लिए काफी अहम मानी जा रही हैं.

The post वीडियो: 114 दिनों के बाद टीम इंडिया के लिए खेलते नजर आये मुरली विजय, लेकिन फीकी रही वापसी appeared first on SportzWiki Hindi.