Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सेल हॉकी ने जीता 115वां आगा खां गोल्ड कप

नयी दिल्ली
सेल हॉकी टीम ने देश के सबसे पुराने और सबसे प्रतिष्ठित हॉकी टूर्नामेंटों में से एक 115वें अखिल भारतीय आगा खां गोल्ड हॉकी टूर्नामेंट-2018 का खिताब अपने नाम कर लिया है। पुणे के मेजर ध्यान चंद हॉकी स्टेडियम में एक से 9 दिसंबर तक चले टूर्नामेंट में सेल हॉकी टीम ने निर्णायक मुकाबले में सेना दानापुर की टीम को 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। इससे पहले सेल हॉकी टीम ने पुणे हॉकी को 4-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल का और चंडीगढ़ को 3-2 से हराकर सेमीफाइनल का रास्ता तय किया था। उल्लेखनीय है कि सेल के राउरकेला इस्पात संयंत्र द्वारा संचालित सेल हॉकी अकादमी की सेल हॉकी टीम ने यह खिताबी जीत अपने पहले ही प्रयास में हासिल की है। इस खिताबी जीत के नायक रहे सेल हॉकी टीम के फारवर्ड खिलाड़ी जय प्रकाश पटेल रहे जिनका एक गोल टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ गोल घोषित किया गया।