भारतीय कप्तान विराट कोहली इस समय विश्व के सबसे बड़े क्रिकेट खिलाड़ियों में से एक हैं. आज उनके लाखों चाहने वाले हैं. वो क्रिकेट के तीनो फ़ॉर्मेट में शानदार बल्लेबाजी करते हैं. इस खिलाड़ी का इतने बड़े क्रिकेटर बनने का सपना ऐसे ही नहीं पूरा हुआ. इसके लिए उन्होंने बहुत कुछ त्यागा भी है. शायद इसी त्याग और बलिदान की वजह से आज वो इस उंचाई पर हैं, जहाँ से उनको कोई अब हटा नहीं सकता.
आज से ठीक 12 साल पहले हुई थी ऐसी घटना जिसके बाद उनकी पूरी जिंदगी ही बदल दी

19 दिसंबर, ये वो तारीख है जिसने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पूरी जिंदगी बदल दी. बता दें, आज ही के दिन विराट कोहली के सिर से उनके पिता का साया उठ गया था. जिस समय उनके पिता का साया उनके माथे से उठा तब उनके पिता की उम्र मात्र 54 साल की थी. पिता के निधन के बाद विराट कोहली ने ऐसा काम किया जो शायद कभी कोई दूसरा क्रिकेटर नहीं कर सकता था.
विराट कोहली ने पिता के निधन के बावजूद कर्नाटक के खिलाफ रणजी मैच खेलने का फैसला लिया, क्योंकि उनकी टीम पर फॉलोऑन का खतरा था. विराट कोहली मैदान पर उतरे और उन्होंने 90 रन बनाकर अपनी टीम को फॉलोऑन से बचा लिया था.
क्या हुआ था उस रात जाने पूरी कहानी?

विराट को जब उनके पिता के निधन के बारे में पता चला. तब वो टीम के साथ होटल में थे. विराट ये खबर सुनकर तुरंत घर पहुंचे. पूरा घर उस समय सदमे में था.
विराट कोहली के रिश्तेदारों को इस दुखद खबर की सूचना दी जा चुकी थी. उस वक्त विराट सोच नहीं पा रहे थे कि वो अब क्या करें. एक तरफ उनके पिता की मौत और दूसरी तरफ मैच सुबह छह बजे उन्होंने कोच राजकुमार शर्मा को फोन मिलाया. बातचीत में ये निष्कर्ष निकला कि उन्हें मैच खेलने जाना चाहिए.
इस एक फैसले ने विराट को महान विराट कोहली बना दिया
विराट अपनी माँ से मिलकर घर से निकले. उनके साथी क्रिकेटर ईशांत को साथ लिया. रास्ते में उन्हें बताया कि क्या हो गया है. ईशांत को विश्वास ही नहीं हुआ कि विराट जो कह रहे हैं, वो सही है. दोनों मैदान पर पहुंचे.
विराट ने किसी को कुछ नहीं बताया. वो नॉर्मल लगने की कोशिश कर रहे थे. लेकिन ईशांत ने सभी को उनके पिता के निधन की जानकारी दी.
फूट-फूट कर रोने लगे विराट

जब टीम ने विराट से हमदर्दी जतानी शुरू की तो वो फूट-फूट कर रोने लगे. इसके बावजूद विराट कोहली ने बैट उठाया और क्रीज पर बैटिंग की. जब विराट 90 रन पर पहुंचे तो एक गलत फैसले से आउट दे दिए गए, हालांकि तब तक दिल्ली की टीम फॉलोआन के खतरे से निकल चुकी थी. मैच के बाद विराट कोहली सीधे पिता का अंतिम संस्कार करने पहुंचे.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post आज ही के दिन 12 साल पहले हुई थी ऐसी घटना जिसके बाद ‘विराट कोहली’ की बदल गई पूरी जिन्दगी appeared first on SportzWiki Hindi.