Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टेस्ट क्रिकेट के 140 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा 

खेल डेस्क। क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है। इसमेें कभी कभी ऐसा भी हो जाता जिसकी हम कलपना भी नहीं कर सकते हैं।दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेले गए पहले टेस्ट मैच में कुछ ऐसा ही हुआ है।

साल 2018: ये हैं इस साल वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पांच गेंदबाज, दूसरा नाम है विशेष

इस मैच के दौरान टेस्ट क्रिकेट के 140 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब दोनों टीमों के कप्तान दोनों पारियों में शून्य पर पवेलियन लौट गए। इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी फाफ डु प्लेसिस और पाकिस्तान की सरफराज अहमद कर रहे थे।

भारत जीत के करीब, रिकॉर्ड बनाने से चूके मयंक अग्रवाल

ये दोनों कप्तान इस मैच में अपना खाता भी नहीं खोल सके। पाक कप्तान सरफराज अहमद पहली पारी में डुआने ओलिवयर और दूसरी पारी में कागिसो रबाडा की गेंद पर आउट हुए। जबकि जबकि फाफ डु प्लेसिस को दोनों ही पारियों में शाहीन अफरीदी ने पवेलियन की राह दिखाई।

पूर्व ऑस्ट्रेलिया कप्तान स्मिथ पर लगा प्रतिबंध हटा, अब खेल सकेंगे इस टूर्नामेंट में

दक्षिण अफ्रीका ने डीन एल्गर (50) और हाशिम अमला (63)के अर्धशतकों से पहले टेस्ट मैच में तीन दिन के अंदर पाकिस्तान को छह विकेट से शिकस्त दी। मेजबान टीम को जीत के लिए 149 रन का लक्ष्य मिला, जिसे उसने चार विकेट पर 151 रन बनाकर हासिल किया। मुकाबले में 11 विकेट हासिल करने वाले दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डुआने ओलिवयर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।