Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पर्थ टेस्ट : आस्ट्रेलिया ने भारत को 146 रन से हराया

पर्थ, 18 दिसम्बर: आस्ट्रेलिया ने अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर यहां पर्थ स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के पांचवें और आखिरी दिन मंगलवार को भारत को 146 रन से हराकर चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली। आस्ट्रेलिया द्वारा रखे गए 287 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही भारतीय टीम पांचवें और आखिरी दिन लंच से पहले ही 140 रन पर ऑलआउट हो गई।

भारत के लिए अजिंक्य रहाणे और ऋषभ पंत ने 30-30, हनुमा विहारी ने 28, मुरली विजय ने 20 और कप्तान विराट कोहली ने 17 रन बनाए। बाकी बल्लेबाज दहाई तक भी नहीं पहुंच सके।

आस्ट्रेलिया के लिए मिशेल स्टार्क और नाथन लायन ने तीन-तीन जबकि जोश हेजलवुड और पैट कमिंस ने दो-दो विकेट लिए।

The post पर्थ टेस्ट : आस्ट्रेलिया ने भारत को 146 रन से हराया appeared first on SportzWiki Hindi.