इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन की नीलामी का दिन आखिरकार लंबे इंतजार के बाद आज आ ही गया जब गुलाबी नगरी जयपुर में आईपीएल-12 के लिए खिलाड़ियों की खरीद-फरोख्त शुरू हुई। मंगलवार को आईपीएल के अगले साल होने वाले सीजन के लिए देशी और विदेशी खिलाड़ियों पर बोली लगायी जा रही है।
युवा खिलाड़ियों का बोलबाला

इस नीलामी में सभी फ्रेंचाइजी ने युवा खिलाड़ियों पर पैसे लगा रही है। सभी टीमों ने कई युवा खिलाड़ियों पर काफी बोली लगाई है वहीं स्टार खिलाड़ी भी नीलामी में ज्यादा पीछे नहीं है। यह नीलामी कई कारणों से याद किया जायेगा।
सभी टीमों ने विश्व कप 2019 को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों पर बोली लगाई है। इसी क्रम में कई बड़े नाम अनसोल्ड भी रह गये। वहीं कई युवा खिलाड़ियों को बड़ी रकम मिल गयी है।
आरसीबी ने युवा गेंदबाज को खरीदा

विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बंगाल के 16 साल के लेग स्पिन गेंदबाज प्रयास राय बर्मन को अपने साथ जोड़ा है। इस गेंदबाज ने अभी तक कोई टी-20 मैच भी नहीं खेला है।
बर्मन ने इसी साल विजय हजारे ट्राफी में बंगाल के लिए डेब्यू किया था। पहले ही मैच में चार बल्लेबाजों को आउट कर उन्होंने तहलका मचा दिया। उसके बाद आगे के मैचों में भी उनका अच्छा प्रदर्शन जारी रहा।
1.5 करोड़ मिले
इस युवा लेग स्पिन गेंदबाज को बेंगलुरु की टीम ने 1.5 करोड़ रूपये में अपने साथ जोड़ा। इब देखने वाली बात होगी कि विराट कोहली की कप्तानी में यह गेंदबाज किस तरह लोगों के प्रभावित करता है। इस गेंदबाज को लेने के लिए पंजाब की टीम ने भी काफी मशक्कत की थी।
11 wickets at a meager economy rate in the Vijay Hazare Trophy, the young 16 year old will learn a lot from @yuzi_chahal!#12thMan, welcome Paras Ray Barman to Bengaluru!#PlayBold #BidForBold #IPLAuction pic.twitter.com/CKQrfvSIo5
— Royal Challengers (@RCBTweets) December 18, 2018
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post आईपीएल नीलामी: जिस 16 साल के गेंदबाज का किसी को नाम भी नहीं पता, उसे आरसीबी ने बेस प्राइज से 7 गुना प्राइज में किया टीम में शामिल appeared first on SportzWiki Hindi.