Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : 1.6वें ओवर में केएल राहुल ने एक बार फिर किया निराश, शर्मनाक तरीके से हुए आउट

जिसका सभी को इंतजार था आख़िरकार वह दिन आ ही गया. ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच चार टेस्ट मैचो की बॉर्डर गावस्कर टेस्ट श्रृंखला का आगाज आज गुरूवार, 6 दिसम्बर से हो गया हैं. दोनों देशों के बीच सबसे पहला टेस्ट मैच एडिलेड ओवल के खुबसूरत मैदान पर खेला जा रहा हैं.

एडिलेड टेस्ट मैच की शुरुआत मेहमान भारतीय क्रिकेट टीम के टॉस जीतने के साथ हुई और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.

गलत साबित हुआ फैसला 

PIC BY : GETTY IMAGES

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना का फैसला टीम इंडिया के लिए एकदम गलत साबित हुआ. भारतीय पारी के दुसरे ही ओवर में टीम के अनुभवी सलामी बल्लेबाज के एल राहुल अपनी विकेट गवां बैठे. के एल राहुल को ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज और टीम के उपकप्तान जोश हेजलवुड ने अपना शिकार बनाया.

हेजलवुड ने लोकेश राहुल को दुसरे ओवर की अंतिम गेंद पर चलता किया. के एल राहुल हेज़लवुड की गेंद को पढ़ने में गलती कर बैठे और स्लीप में आरोन फिंच को अपना आसान सा कैच थमा दिया. राहुल आठ गेंदों में मात्र 2 रन ही बना सके.

यहाँ देखे कैसे आउट हुए के एल राहुल 

आप सभी की जानकारी के लिए बता दे, कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया XI के खिलाफ हुए अभ्यास मैच की दूसरी पारी को छोड़ दिया जाए,तो के राहुल पहली पारी में भी फ्लॉप हुए थे और पिछले लम्बे समय से वो आउट फॉर्म चल रहे हैं.

The post वीडियो : 1.6वें ओवर में केएल राहुल ने एक बार फिर किया निराश, शर्मनाक तरीके से हुए आउट appeared first on SportzWiki Hindi.