भारत की सरजमी 2011 में क्रिकेट का महाकुंभ विश्व कप हुआ था. इसके बाद भारत में 2023 का विश्व कप कराने का एलान किया गया. अब विश्व कप का आयोजन भारत में होने में मुश्किल आ सकती है. बता दें, 2019 का विश्व कप इंग्लैंड में होने वाला है. आइए आपको बताते हैं आखिर क्यों भारत से विश्व कप का आयोजन जा सकता है.
31 दिसंबर तक भारतीय क्रिकेट बोर्ड को देने होंगे 160 करोड़ रुपए

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से भारत में 2016 के विश्व टी 20 की मेजबानी में कर कटौती की भरपाई के लिए 31 दिसंबर से पहले 23 मिलियन अमेरिकी डॉलर लगभग 160 करोड़ रुपए भरने के लिए कहा है.
10 दिन से कम समय में बीसीसीआई को चुकाने है इतने पैसे

बीसीसीआई को इस मांग की याद दिलाई गई है, जिसके बारे में अक्टूबर में सिंगापुर में आईसीसी की हुई बोर्ड बैठक के मिनटों में किया गया. भारतीय बोर्ड के पास आईसीसी की मांग के अनुपालन के लिए 10 दिन से कम का समय बचा है. अंतरराष्ट्रीय निकाय ने धमकी दी है कि अगर बीसीसीआई ऐसा करने में विफल होता है तो, वह उस राशि को भारत के वित्तीय वर्ष के लिए राजस्व हिस्सेदारी से घटा देगा.
आईसीसी ने कहा 2021 चैंपियंस ट्रॉफी और 2023 विश्व कप के लिए कोई और विकल्प की तलाश करेगा

आईसीसी ने यह भी धमकी दी है कि वह 2021 चैंपियंस ट्रॉफी और 2023 के 50 ओवर के विश्व कप की मेजबानी करने के लिए ‘अन्य विकल्पों’ को भी देखेगा, जो भारत में खेले जाने वाले हैं.
सभी आईसीसी टूर्नामेंटों का आधिकारिक प्रसारण अधिकार रखने वाले स्टार टीवी ने 2016 में खेले गए विश्व टी 20 के लिए वैश्विक निकाय को भुगतान करने से पहले सभी करों में कटौती की थी, और अब चाहता है कि बीसीसीआई इसकी भरपाई करे.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post आईसीसी ने बीसीसीआई को दी धमकी, अगर नही दिए 160 करोड़ रुपए तो भूल जाएं 2023 विश्व कप का आयोजन appeared first on SportzWiki Hindi.