आईपीएल 2019 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी हो चुकी है। जयपुर में हुई इस नीलामी में टीम के मालिकों ने दिल खोलकर पैसा खर्च किया। उन्होंने अपनी जरूरत के हिसाब से खिलाड़ियों को अपनी टीम में जोड़ा। कई खिलाड़ियों को उनकी टीम ने रिलीज करने के बाद दोबारा खरीद लिया तो वहीं कई खिलाड़ियों में जमकर बोली लगी। कई अनजाने नामों को करोड़ों रूपये मिले वहीं कई बड़े नामों को खरीददार तक नहीं मिला।
आज हम आपको उन 19 साल से कम के खिलाड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं जो रातोंरात बने करोड़पति
#1 प्रयास राय बर्मन- 1.5 करोड़

विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने बंगाल के 16 साल के स्पिनर प्रयास राय बर्मन को 1.5 करोड़ रूपये में अपनी टीम में शामिल किया। इस गेंदबाज के नाम के बारे में भी किसी को पता नहीं था, लेकिन आरसीबी की टीम ने इस लेग स्पिन गेंदबाज को बड़ी रकम दी। प्रयास राय ने अभी तक कोई टी-20 मैच नहीं खेला है।
टी-20 क्रिकेट में लेग स्पिन गेंदबाजों की बढती मांग को देखते हुए यह गेंदबाज काफी कारगर साबित हो सकता है। बर्मन अब युजवेंद्र चहल के साथ गेंदबाजी करेंगे जिन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट का काफी अनुभव है। उस टीम में कई दिग्गज नाम है और इससे इस खिलाडी के खेल में काफी सुधार आएगा।
#2 प्रभसिमरन सिंह- 4.8 करोड़

अंडर-19 एशिया कप के फाइनल मैच में शानदार पारी खेलने वाले प्रभसिमरन सिंह को किंग्स इलेवन पंजाब ने 4.8 करोड़ रूपये में अपने साथ जोड़ा। वह हाल ही में हुए इमर्जिंग एशिया कप में भी भारतीय टीम का हिस्सा थे। किसी को उम्मीद नहीं थी कि 17 वर्षीय इस विकेटकीपर बल्लेबाजी को नीलामी में इतनी बड़ी रकम मिलेगी।
प्रभसिमरन ने कुछ समय पहले ही पंजाब के एक अंडर-23 मैच में 298 रनों की पारी खेली थी। अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे इस खिलाड़ी ने ताबड़तोड़ अर्धशतक बनाया था। उसके बाद से ही सभी की नजरें इसपर टिकी हुई थी।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post आईपीएल नीलामी: 19 साल से कम के खिलाड़ी जो रातों रात बने करोड़पति appeared first on SportzWiki Hindi.