विश्व क्रिकेट में अब तक कई महान टेस्ट क्रिकेटर रहे हैं। इन खिलाड़ियों के बीच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को चुनना इतना आसान काम नहीं होता है। अब तक के 141 साल के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में महान खिलाड़ियों की सूची बनायी जाए तो कई बड़े खिलाड़ी हैं।
एंजेलो मैथ्यूज ने चुनी ऑल टाइम बेस्ट इलेवन, 5 श्रीलंकाई खिलाड़ियों को दी जगह
लेकिन इन महान खिलाड़ियों को आए दिन क्रिकेट के मौजूदा दिग्गज खिलाड़ी अपनी एक ऑल टाइम बेस्ट एकादश चुनते रहते हैं।

इसी तरह से अब ऑल टाइम बेस्ट टेस्ट इलेवन टीम श्रीलंका के पूर्व कप्तान और ऑलराउंडर खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज ने चुनी है। मैथ्यूज ने अपनी जो ऑल टाइम बेस्ट इलेवन टीम का चयन किया है उसमें 5 तो श्रीलंकाई खिलाड़ियो को जगह दी है।
अरविंद डी सिल्वा को अपनी टीम का कप्तान किया नियुक्त, सचिन तेंदुलकर एकमात्र भारतीय
एंजेलो मैथ्यूज के द्वारा जो टीम चुनी गई है उसमें 5 श्रीलंका के खिलाड़ी शामिल किए हैं और वहीं श्रीलंका के पूर्व महान कप्तान अरविंद डी सिल्वा को इस टीम का कप्तान नियुक्त किया है।

तो वहीं एंजेलो मैथ्यूज ने भारतीय क्रिकेट इतिहास से सिर्फ एक ही खिलाड़ी को चुना जिसमें उन्होंने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को अपनी ऑल टाइम बेस्ट इलेवन का हिस्सा बनााया।
गेंदबाजी में भी एक से एक दिग्गजों को दी जगह
इस टीम में एंजेलो मैथ्यूज ने नंबर 3 बल्लेबाज के तौर पर अपने हम वतन कुमार संगकारा तो नंबर-4 बल्लेबाज के लिए ब्रायन लारा को चुना। कुमार संगकारा को साथ ही इस टीम की विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी सौंपी है।
श्रीलंका की तरफ से इसके बाद इस टीम में महान दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर जैक कालिस, श्रीलंका के ही महेला जयवर्धने को बल्लेबाजी की जिम्मेदारी सौंपी तो

वहीं दूसरी तरफ गेंदबाजों में शेन वार्न, मुथैया मुरलीधरन, वसीम अकरम अपने देश के चामिंडा वास और ऑस्ट्रेलिया के महान तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्राथ को अपनी टीम का हिस्सा बनाकर अपनी ऑल टाइम बेस्ट इलेवन टीम का अंजाम दिया।
इस तरह से है एंजेलो मैथ्यूज की ऑल टाइम बेस्ट इलेवन
अरविंद डी सिल्वा(कप्तान), सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा, महेला जयवर्धने, कुमार संगकारा (विकेटकीपर), जैक कालिस, शेन वार्न, मुथैया मुरलीधरन, वसीम अकरम, चामिंडा वास और ग्लेन मैक्ग्राथ.
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post श्रीलंका के ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज ने चुनी अपनी ऑल टाइम बेस्ट इलेवन, सिर्फ 1 भारतीय को दी टीम में जगह appeared first on SportzWiki Hindi.