Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली को मिला पहला आईपीएल जीताने वाला बल्लेबाज, लगातार 2 ट्वेटी20 मैच में शतक लगा आकर्षित किया आरसीबी का ध्यान

आईपीएल के तर्ज पर साउथ अफ्रीका में मज़ांसी सुपर लीग का आयोजन हो रहा है. इस लीग में कई बड़े खिलाड़ी भी खेल रहे हैं. जैसे- एबी डिविलियर्स, इमरान ताहिर कगिसो राबडा, हाशिम अमला इस सीरीज पर आईपीएल की टीमों ने अपनी नजरें गड़ाई होंगी. कहीं इनको कोई बड़ा खिलाड़ी ना मिल जाए.

लगातार दो शतक जड़ कर इस खिलाड़ी ने पेश की दावेदारी 

 

 

मज़ांसी सुपर लीग में जोजी स्टार्स के लिए खेलते हुए रीज़ा हेन्ड्रिक्स ने लगातार दो मैचों में दो शतक जड़ दिएं हैं. इस खिलाड़ी ने आखिरी मैच में टीम के 173 रन के स्कोर में अकेले 108 रनों का योगदान दिया. इस रन की वजह से ही टीम को जीत मिल सकी. साउथ अफ्रीका का ये शानदार बल्लेबाज अपने पहले मैच में भी शतक जड़ चूका है. इस खिलाड़ी ने श्रीलंका के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में शतक जड़ा था.

आईपीएल में भी कर सकता है बेहतरीन बल्लेबाजी 

 

 

आईपीएल की कई टीमें इस खिलाड़ी पर नजरें जमाई होंगी. जिस प्रकार का यह खिलाड़ी है. आईपीएल में अगर इस खिलाड़ी को मौका मिले तो शानदार प्रदर्शन कर सकता है. कई टीमों के पास सलामी बल्लेबाजों की समस्या है. ये खिलाड़ी इस समस्या को पूरा कर सकता है. हैदराबाद और बंगलौर के पास इस सीजन में सलामी बल्लेबाज की समस्या है.

विराट के टीम की कमी पूरी कर सकता है यह खिलाड़ी 

 

 

रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर ने आईपीएल सीजन से पहले अपने दो सलामी बल्लेबाज डीकॉक और ब्रेंडम मैकुलम को टीम से रिलीज कर दिया है. इस टीम के लिए रीज़ा हेन्ड्रिक्स तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं. सलामी बल्लेबाज के रूप में यह बल्लेबाज टीम की पहली पसंद हो सकते हैं.

इस खिलाड़ी के हालिया फॉर्म को देखते हुए अगर बंगलोर की टीम इस खिलाड़ी पर दाव खेले तो उनके लिए घाटे का सौदा नहीं साबित होगा. सलामी बल्लेबाज के बाद नंबर तीन के रूप में टीम के पास विराट कोहली और चार पर  एबी डिविलियर्स हैं.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post विराट कोहली को मिला पहला आईपीएल जीताने वाला बल्लेबाज, लगातार 2 ट्वेटी20 मैच में शतक लगा आकर्षित किया आरसीबी का ध्यान appeared first on SportzWiki Hindi.