Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पहले टी20 विश्व का कप हिरो बना था ये गरीबी भारतीय खिलाड़ी 

स्पोर्ट्स डेस्क।भारतीय क्रिकेट में कई ऐसे खिलाड़ी है जिनका ​क्रिकेट में करियर ज्यादा लंबा नहीं रहा लेकिन छोटे से करियर में उन्होंने ऐसा कारनाम करके दिखाया जो आज भी याद किया जाता है। आज हम आपको भारतीय टीम के एक ऐसे गेंदबाज के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपना जन्मदिन मना रहा है। इस गेंदबाज ने भारत को टी20 विश्व कप का हीरो भी कहा जाता है और इसने अपनी गेंदबाजी के दम पर भारत को ​पहला विश्व कप जीतवाया दिया था। आप सभी आरपी सिंह का जानते है और इनका पूरा नाम रुद्र प्रताप सिंह और आज वह अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं।

IND vs AUS 1st TEST: पहले दिन ही भारत की हालत हुई खराब, लंच तक 4 खिलाड़ी पवेलियन लौटे

रुद्र प्रताप सिंह का जन्म 6 दिसंबर 1985 को उत्तरप्रदेश में हुआ था और बचपन से उनको क्रिकेट खेलना बहुत अच्छा लगता था। इनका परिवार ज्यादा अमीर नहीं था और रूद्र प्रताप को उनके पिता के सहयोग से क्रिकेट खेलने की प्रेरणा मिली। सिंह का बचपन बहुत गरीबी में बिता था और उन्होंने अपनी पढाई भी बहुत मुश्किल से की है। रुद्र प्रताप सिंह का 2000 में उत्तरप्रदेश की अंडर-17 टीम में जगह मिली और इसके बाद इन्होंने भारत के लिए 58 अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच और 14 टेस्ट मैच खेले हैं।

IND vs AUS 1st TEST: टेस्ट मैच के पहले ही दिन रोहित शर्मा ने बनाया ये जबरदस्त रिकॉर्ड

आरपी सिंह ने टेस्ट क्रिकेट में 40 विकेट और 58 वनडे में 69 विकेट लिए है। इसके साथ 10 टी20 इंटरनैशनल मैच 15 विकेट लिए है। सिंह ने इस साल क्रिकेट से संन्यास लिया है। सिंह ने अपना पहला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच 2005 में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला और 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी एकदिवसीय मैच खेला था।



Herald