Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

यासिर शाह बने सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले गेंदबाज, सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाजो की सूची

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान के स्पिनर यासिर शाह ने एक शानदार कारनामा कर दिया है.

दरअसल, पाकिस्तान के लेग स्पिनर यासिर शाह ने सबसे तेज 200 विकेट लेने का शानदार कारनामा किया है. उनसे जल्दी किसी भी खिलाड़ी ने टेस्ट क्रिकेट में 200 विकेट नहीं लिए है.

मात्र 33 मैचों में यासिर ने हासिल किये 200 विकेट 

आपकों बता दे, कि पाकिस्तान के स्पिनर यासिर शाह ने मात्र 33 मैचों में ही अपने 200 विकेट हासिल कर लिए है. अपने शुरूआती 33 टेस्ट मैचों में 200 विकेट हासिल करने के साथ ही वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज बन गये है.

आइये डालते है एक नजर सबसे जल्दी 200 विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाजो की सूची पर :

5. डेल स्टेन 

टेस्ट क्रिकेट में सबसे जल्दी 200 विकेट लेने की सूची में साउथ अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन पांचवे नंबर पर आते हैं. डेल स्टेन ने अपने 200 विकेट 39 टेस्ट मैचों में हासिल किये थे.

4. डेनिस लिली और वकार युनुस 

ऑस्ट्रेलिया के डेनिस लील और पाकिस्तान के वकार युनुस ने अपने 200 टेस्ट विकेट बराबर 38-38 मैचों में हासिल किये थे, इसलिए यह दोनों खिलाड़ी इस लिस्ट के चौथे स्थान पर हैं.

3. रविचंद्रन अश्विन

इस लिस्ट के तीसरे स्थान पर भारत के स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का नाम आता है. अश्विन ने अपने शुरूआती 200 टेस्ट विकेट मात्र 37 पारियों में हासिल किये थे.

2. क्लेरी ग्रिमेट

टेस्ट क्रिकेट में सबसे जल्दी 200 विकेट लेने की सूची में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज क्लेरी ग्रिमेट दूसरे नंबर पर आते हैं. क्लेरी ग्रिमेट ने अपने 200 विकेट 36 टेस्ट मैचों में हासिल किये थे.

1. यासिर साहा

पाकिस्तान के स्पिनर यासिर शाह ने इस रिकॉर्ड पर अब अपना कब्ज़ा कर लिया है. उन्होंने 200 विकेट लेने का यह शानदार कारनामा मात्र 33 मैचों में पूरा कर लिया है.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें. 

The post यासिर शाह बने सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले गेंदबाज, सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाजो की सूची appeared first on SportzWiki Hindi.