Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गौतम गंभीर ने क्रिकेट को कहा अलविदा, 2011 वर्ल्ड कप में निभाई थी अहम भूमिका

स्पोर्ट्स डेस्क। आखिरकार भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले ही लिया। गंभीर ने मंगलवार को अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो जारी करते हुए संन्यास की घोषणा की। इस दौरान वो भावुक भी हुए। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'जिंदगी में कड़े फैसले हमेशा भारी मन से लिए जाते हैं। भारी मन से मैं वह फैसला ले रहा हूं, जिसको लेने के ख्याल मात्र से ही मैं जिंदगीभर डरता रहा।'

आपको बता दें, गंभीर ने अपना आखिरी टेस्ट साल 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में खेला था। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय करियर में 58 टेस्ट मैचों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया और 41.95 की औसत से 4154 रन बनाए, जिसमें 9 शतक शामिल हैं। वहीं एक दिवसीय क्रिकेट की बात करें तो गंभीर ने 147 वनडे इंटरनेशनल में 39.68 की औसत से 5238 रन बनाए। जिसमें 2011 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में उन्होंने शानदार 97 रनों की यादगार पारी खेलकर भारत को दूसरी बार वर्ल्ड कप दिलाया था। उन्होंने वनडे में 11 शतकीय पारियां खेलीं है।

यही नहीं गंभीर ने टी-20 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 37 मैच में 7 अर्धशतकों की मदद से 932 रन बनाए, जिसमें उनकी औसत 27.41 का रहा। वहीं हाल ही में उन्हें आईपीएल की दिल्ली फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया है। वो अपनी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स को 2012 और 2014 में IPL चैम्पियन बना चुके है।

यह भी पढ़े:-

IPL 2019: जयपुर में होगी खिलाड़ियों की नीलामी, इन देशों में हो सकते है मैच

भारतीय उपकप्तान ने टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया को बताया विजेता

हार्दिक पांड्या ने उड़ाया था बड़े भाई का मजाक, क्रुणाल ने फिर इस तरह दिया जवाब



Herald