साल 2018 समाप्त होने को है और इस साल क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ियों द्वारा किये गये प्रदर्शन का आंकलन किया जा रहा है। बल्लेबाजी में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली छाय रहे वहीं गेंदबाजी में अफगानिस्तान के स्पिन गेंदबाज राशिद खान और भारत के कुलदीप यादव ने लगातार अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया। इस बीच कोई भी कप्तानी को लेकर बात नहीं कर रहा।
क्रिकेट में कप्तानी काफी महत्वपूर्ण

अन्य खेलों की तुलना क्रिकेट में कप्तानी का काफी महत्व होता है। टीम की जीत और हार कप्तान के एक गलत फैसले से तय हो जाती है। मैदान पर कप्तान को बिना किसी सपोर्ट स्टाफ की मदद के खुद से फैसले लेने होते हैं।
यह फैसला जब सही साबित होता है तो कप्तान की जमकर वाहवाही होती है। वहीं गलत फैसले की वजह से उसे काफी निन्दा झेलनी पड़ती है। इसी वजह से आज हम यहाँ 2018 के सबसे बेहतरीन टी-20 कप्तान के बारे में चर्चा करने जा रहे हैं।
सरफराज अहमद की शानदार कप्तानी

पाकिस्तान की टीम ने सरफराज अहमद की कप्तानी में पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम किया था। उस साल वह जरुर एशिया कप फाइनल में हार गये लेकिन टी-20 मैचों में उन्होंने शानदार कप्तानी की।
पाकिस्तान की टीम ने उनकी कप्तानी में अभी तक एक भी टी-20 सीरीज नहीं हारा है। इस साल खेले 19 टी-20 मैच में पाकिस्तान ने उनकी कप्तानी में 17 मैचों में जीत दर्ज की वहीं सिर्फ दो में हार मिली।
न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों को हराया

पाकिस्तान ने इस साल न्यूजीलैंड जैसी बेहतरीन टी-20 टीम को एक साल दो बार हराया। सरफराज की कप्तानी में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को उनके घर में टी-20 सीरीज में मात दी। उसके बाद यूएई में भी न्यूजीलैंड को हराया।
ज़िम्बाब्वे में खेली गई टी-20 सीरीज के फाइनल में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया की टीम में मात दिया। उनके बाद ऑस्ट्रेलिया को सरफराज अहमद की टीम ने यूएई में भी मात दी।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post विराट कोहली नहीं बल्कि यह कप्तान है 2018 का सबसे बेहतरीन टी-20 कप्तान appeared first on SportzWiki Hindi.