Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

2018 सर्वश्रेष्ठ वनडे एकादश में भारत का दबदबा, 4 खिलाड़ियों को मिली जगह, जाने कौन है कप्तान

साल 2018 अब हर किसी से विदा लेने के लिए तैयार है। क्रिकेट के मैदान में भी इस साल क्रिकेट जगत को कई बड़े रनवीर मिले। और गेंदबाजी से विकेट टेकर भी मिले।

इस साल की बेस्ट प्लेइंग इलेवन

इसी बात को ध्यान में रखते हुए आपके सामने साल 2018 के खत्म होने के मौके पर पेश करते हैं इस साल की बेस्ट प्लेइंग इलेवन जो रिपोर्ट जानकर आप भी मानेंगे कि इन खिलाड़ियों ने इस साल दिखाया है अपना जलवा।

रोहित शर्मा

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा इस साल अपनी प्रचंड फॉर्म में नजर आए हैं। रोहित शर्मा ने अपनी इसी फॉर्म के चलते इस साल धमाका किया है। रोहित ने 19 मैचों में 73.57 की औसत से 1030 रन बनाए हैं।

जॉनी बेयरस्टो

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो के लिए इस साल का फॉर्म उनके करियर में सबसे बेहतरीन कहा जा सकता है। जॉनी बेयरस्टो की बल्लेबाजी इस साल खूब जुदा रही है। बेयरेस्टो ने इस साल 22 मैच खेले जिसमें उन्होंने 46.59 की औसत से 1025 रन बनाए।

विराट कोहली(कप्तान)

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के लिए पिछले कुछ साल तो वनडे क्रिकेट में सरताज की तरह रहे हैं। विराट कोहली हर साल अपनी बल्लेबाजी से खतरनाक होते जा रहे हैं। कोहली ने इस साल केवल 14 ही मैच खेले हैं, लेकिन उन्होंने 133.55 की खतरनाक औसत के साथ 1202 रन बनाए हैं।

जो रूट(उप-कप्तान)

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट का बल्ला भी इस साल खूब बोला है। जो रूट ने एक अलग ही अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए रनों का अंबार खड़ा किया। रूट ने इस साल 24 मैच खेले जिसमें 59.19 की औसत से 946 रनाए।

शाई होप

वेस्टइंडीज के युवा स्टार बल्लेबाज शाई होप से इस साल जैसी उम्मीद की गई थी उससे तो कई शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश किया है। शाई होप इस साल विंडीज के लिए वन मैन आर्मी की तरह रहे जिन्होंने 18 मैचों में 67.30 की औसत से 827 रन बनाए।

मुशफीकुर रहीम(विकेटकीपर)

बांग्लादेश के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफीकुर रहीम का बल्ला इस साल खास अंदाज में बोला है। मुशफीकुर रहीम ने अपनी बल्लेबाजी से तो कई बार टीम को संकट से उबारा है। रहीम ने इस साल 19 मैच खेले जिसमें उन्होंने 55 की औसत से 770 रन बनाए।

शकीब अल हसन

बांग्लादेश के स्टार खिलाड़ी और विश्व क्रिकेट के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर शाकीब अल हसन ने इस साल गेंद और बल्ले दोनों से बढ़िया काम किया है।

उन्होंने इस साल केवल 15 मैच ही खेले लेकिन उन्होंने जहां गेंदबाजी में 21  विकेट हासिल किए तो बल्ले से भी 38.23 की औसत के साथ 497 रन बनाए।

कुलदीप यादव

भारत के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने भी इस साल तो अपनी फिरकी का जमकर जलवा बिखेरा है। कुलदीप ने इस साल शानदार गेंदबाजी का नजारा पेश किया है। उन्होंने साल 2018 में 19 वनडे मैच खेले जिसमें 17.77 की औसत के साथ 45 विकेट झटके।

राशिद खान

इस साल सबसे कामयाब गेंदबाज की बात आएगी तो अफगानिस्तान की सनसनी राशिद खान को कैसे नजरअंदाज किया जा सकता है। राशिद खान ने इस साल तूफानी गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए हैं। राशिद ने खेले 20 मैचों में 14.45 की औसत से 48 विकेट हासिल किए हैं।

लुंगी एनगिडी

दक्षिण अफ्रीका की पेस बैटरी को ताकतवर बनाने में युवा तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी का भी एक बड़ा योगदान है। लुंगी एनगिडी का इस साल जबरदस्त प्रदर्शन रहा है। एनगिडी ने इस साल खेले 13 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 23.03 की औसत के साथ 26 विकेट हासिल किए हैं।

जसप्रीत बुमराह

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इस साल भी अपनी गेंदबाजी से बेहतरीन प्रदर्शन किया है। ऐसे जसप्रीत बुमराह को इस साल की बेस्ट वनडे इलेवन से अलग रखना मुश्किल होगा। बुमराह ने इस साल खेले 13 मैचों में 16.63 की बढ़िया औसत के साथ 22 विकेट अपने नाम किए हैं।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post 2018 सर्वश्रेष्ठ वनडे एकादश में भारत का दबदबा, 4 खिलाड़ियों को मिली जगह, जाने कौन है कप्तान appeared first on SportzWiki Hindi.