Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

2018 में इन खिलाड़ियों ने की शादी, देखें तस्वीरें

स्पोर्ट्स डेस्क। साल 2018 को खत्म होने में कुछ ही दिन बाकि है और नए साल शुरू होने जा रहा है। हर साल की तरह इस साल भी कई खिलाड़ी शादी के बंधन में बंधे, जिनमें साइना नेहवाल, पारुपल्ली कश्यप और विनेश फोगाट जैसे खिलाड़ियों का नाम शामिल है। तो चलिए एक नजर डालते है-

साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप
बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप ने 14 दिसंबर को शादी की। दोनों बचपन से एक-दूसरे से प्यार करते थे और शादी कर दोनों ने अपने प्यार को आगे बढ़ाया। दोनों की शादी में कई सेलेब्स शामिल हुए।

परविंदर अवाना शादी और संगीता कसाना
क्रिकेटर परविंदर अवाना ने 8 मार्च को दिल्ली पुलिस की सब इंस्पेक्टर संगीता कसाना से शादी कर ली। दोनों की शादी काफी गुपचुप हुई। शादी में करीबी रिश्तेदार और पारिवारिक सदस्य शामिल हुए। वहीं 10 मार्च को ग्रेटर नोएडा में रिसेप्शन रखा गया जिसमें कई क्रिकेटर शामिल हुए।

विनेश फोगाट और सोमबीर राठी
पहलवान विनेश फोगाट ने 13 दिसंबर को सोमबीर राठी से शादी कर ली। दोनों ने गांव में चकाचौंध की बजाए पारम्परिक रीति-रिवाज व बिना देहज शादी करके आने वाली पीढ़ी के लिए एक मिसाल भी पेश की है।

नीतीश राणा और साची मारवाह
दिल्ली के क्रिकेटर नीतीश राणा ने अपनी गर्लफ्रेंड साची मारवाह के साथ इसी साल सगाई कर की है। नीतीश राणा IPL 2018 में उस समय चर्चा में आए थे जब उन्होंने बैंगलोर के खिलाफ खेलते हुए एक मैच में दो गेंदों पर लगातार एबी डीविलियर्स और विराट कोहली को आउट किया था।



Herald