ऑस्ट्रेलिया की टी-20 लीग बिग बैश का आयोजन दिसंबर महीने के आखिरी में होने वाला है. इस साल ये लीग दो दिन महीने चलने वाली है. इस लीग में कई खिलाड़ी अलग अलग देशों से आकर खेलते हैं. विश्व कप 2019 को देखते हुए कई टीमो को इस लीग से खिलाड़ी मिल सकते हैं.
इंग्लैंड के इस गेंदबाज को बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स ने किया करार

ऑस्ट्रेलिया की टी-20 लीग ‘बिग बैश लीग 2018-19′ का मौजूदा सीजन 19 दिसंबर से 17 फरवरी तक खेला जाना है. इंग्लैंड के तेज गेंदबाज टॉम कर्रन इस साल बिग बैश लीग में खेलते हुए नजर आएंगे.
कर्रन ने सिडनी सिक्सर्स के साथ एक साल का कांट्रैक्ट साइन किया है. जो डेनली के बाद टॉम कर्रन दूसरे इंग्लैंड के खिलाड़ी हैं जो सिडनी सिक्सर्स की टीम का हिस्सा बने हैं.
सिडनी सिक्सर्स का हिस्सा बनकर मुझे काफी अच्छा लग रहा है

“सिडनी सिक्सर्स का हिस्सा बनकर मुझे काफी अच्छा लग रहा है. दोस्तों और साथी खिलाड़ियों ने मुझे टीम के फ्रेंडली माहौल के बारे में बताया है. यहां फैन्स टीम की जीत के लिए काफी उत्साहित रहते हैं. मैं खुद भी इस उत्साहित माहौल का हिस्सा बनने के लिए बेकरार हूं. सिडनी पहुंचने का मेरा इंतजार खत्म नहीं हो रहा है.मैं उम्मीद करता हूं कि हमारी टीम के लिए ये सीजन काफी अच्छा जाएगा.”
हाल ही में खत्म हुई यूएई की टी-10 लीग में वो केरला नाइट्स टीम का हिस्सा थे

बिगड़ती मेडिकल कंडीशन के कारण टीम के तेज गेंदबाज जॉन हेस्टिंग्स ने क्रिकेट से हाल ही में संन्यास लिया है. जिसके बाद से ही सिडनी की टीम का तेज गेंदबाजी अटैक कमजोर माना जा रहा था. टॉम कर्रन के आने के बाद सिडनी के तेज गेंदबाजी अटैक को नई ऊर्जा मिलेगी. टॉम कर्रन इससे पहले आईपीएल का हिस्सा भी बन चुके हैं.
आईपीएल 2018 के दौरान रिप्लेसमेंट प्लेयर के रूप में कोलकाता नाइटराइडर्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था. हाल ही में खत्म हुई यूएई की टी-10 लीग में वो केरला नाइट्स टीम का हिस्सा थे.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post आईपीएल 2018 में कोलकाता नाईट राइडर्स का हिस्सा रहे सैम करन ने अब इस फ्रेंचाइजी के साथ किया करार appeared first on SportzWiki Hindi.