Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अलविदा 2018: इन टॉप बल्लेबाजों ने इस साल वनडे में बनाएं सबसे ज्यादा रन, टॉप में ये इंडियन

इंटरनेट डेस्क। क्रिकेट के मैदान में इस साल कई रिकॉर्ड देखने को मिले साथ ही इस साल कई युवा खिलाड़ियों ने मैदान में डेब्यू किया। इस साल भारत के कई क्रिकेट खिलाड़ियों ने मैदान में जमकर रन बनाए। आज हम आपको उन भारतीय बल्लेबाजों के बारें में बताने जा रहे हैं जिन्होंने इस साल वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाए। तो आइए नजर डालिए उन भारतीय बल्लेबाजों पर...

अलविदा 2018: वो भारतीय बल्लेबाज जिन्होंने इस साल T20 में लगाएं सबसे ज्यादा छक्के, दूसरा नाम चौंकाने वाला

विराट कोहली: चीकू के नाम से मैदान में मशहूर विराट कोहली के लिए ये साल बहुत अच्छा रहा। विराट कोहली ने इस साल 14 वनडे मैच खेले। विराट ने इस दौरान सबसे ज्यादा 1202 रन बनाए। इस दौरान विराट को 160 रन नाबाद बेस्ट स्कोर रहा।

रोहित शर्मा: भारतीय टीम के हिटमैन रोहित शर्मा ने इस साल 19 वनडे मैच खेले। रोहित ने इस दौरान 1030 रन बनाए। रोहित वनडे में इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने के मामलें में दूसरे स्थान पर हैं।

जॉनी बेयरस्टो: इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बैरस्टो ने इस साल कई शानदार पारियां खेल टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया। जॉनी बैरस्टो ने साल 22 वनडे मैचों में 1025 रन बनाए।

जो रूट: इंग्लैंड के तूफानी बल्लेबाज जो रूट ने इस साल क्रिकेट के मैदान में कई शानदार पारियां खेल टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया। रूट ने मैदान में कई शानदार रिकॉर्ड बनाएं है। इंग्लैंड के इस तूफानी बल्लेबाज ने इस साल 24 वनडे मैच खेले और 946 रन बनाने में कामयाबी हासिल की।