स्पोर्ट्स डेस्क। नए साल का आगमन होने वाला है, लेकिन उससे पहले आज हम आपको क्रिकेटर जगत के उन खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे है जो इस साल पिता बने है। जी हाँ, इस लिस्ट तीन क्रिकेटरो का नाम शामिल है, तो चलिए जानते है उन क्रिकेटरो के बारे में-
1. शोएब मालिक
पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मालिक की पत्नी भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने इस साल एक बच्चे को जन्म दिया है। सानिया ने शादी के 10 साल बच्चे को जन्म दिया है। दोनों की शादी काफी विवादों में रही थी। लेकिन दोनों ने दुनिया की परवाह किये बिना अपना रिश्ता काफी खूबसूरती से आगे बढ़ाया और आज दोनों बेहद खुश है।
2. मनोज तिवारी
भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी के घर इसी साल खुशियां आई है। उनकी पत्नी सुष्मिता रॉय ने बेटे को जन्म दिया है। जब उनकी पत्नी सुष्मिता रॉय ने बेटे को जन्म दिया उस समय मनोज इंग्लैंड क्रिकेट खेल रहे थे। उन्होंने अपनी ख़ुशी का इजहार एक ट्वीट कर किया। आपको बता दें, सुष्मिता रॉय अपनी खूबसूरती की वजह से काफी चर्चा में रहती है। अक्सर उनकी खूबसूरती की चर्चा होती रहती है।
3. मुस्फिकुर रहीम
बांग्लादेश के पूर्व कप्तान मुस्फिकुर रहीम इसी साल की शुरुआत में पिता बने है। उनकी पत्नी जन्नातुल कफायत ने बेटे को जन्म दिया है। उनकी पत्नी जन्नातुल कफायत बेहद ही खूबसूरत है। सोशल मीडिया पर अक्सर उनकी तस्वीरें वायरल होती रहती है। वही बता दें, मुशफीकुर रहीम बांग्लादेश क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेटकीपर और बल्लेबाज है।
यह भी पढ़े:-
2018 में इन भारतीय खिलाड़ियों का रहा जलवा, कमाई जानकर उड़ जायेंगे होश
2018 में इन खिलाड़ियों ने की शादी, देखें तस्वीरें
2018 में हुए इन खेलों की विश्व विजेता बनी ये टीमें, जानिए टीमों के नाम
Herald