साल का समापन होने को है जिसके चलते हर कोई अपनी साल की बेस्ट ड्रीम इलेवन टीम चुन रहा है. इसी बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी अपनी साल 2018 की वनडे ड्रीम इलेवन टीम चुनी है. आज हम आपकों अपने इस खास लेख में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा चुनी गई साल की बेस्ट ड्रीम इलेवन टीम के बारे में ही बताएंगे.
आइये डालते है क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ड्रीम इलेवन वनडे टीम पर एक नजर :
रोहित शर्मा

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ओपनिंग के लिए रोहित शर्मा को चुना है. रोहित ने इस साल 19 मैचों में 73.57 की शानदार औसत से 1030 रन बनाये थे.
जॉनी बैरेस्टो

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे ओपनर के तौर पर इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज जॉनी बैरेस्टो को चुना है. जॉनी बैरेस्टो ने साल 2018 के 22 मैचों में 46.59 की औसत से 1025 रन बनाये थे.
जो रूट

हैरानी की बात यह है, कि नंबर-3 के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने विराट कोहली को नहीं बल्कि जो रूट को चुना है. जो रूट ने इस साल 24 मैचों में 59.12 की औसत से 946 रन बनाये थे.
विराट कोहली (कप्तान)

भले ही विराट कोहली को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने नंबर-3 की पोजीशन पर मौका नहीं दिया हो, लेकिन कप्तान कोहली को उन्होंने नंबर-4 की पोजीशन पर रखा है. विराट को ही टीम का कप्तान भी चुना गया है. विराट ने इस साल 14 वनडे मैचों में 133.55 की औसत से 1202 रन बनाये हुए है.
शिमरोन हेटमेयर

वेस्टइंडीज के युवा बल्लेबाज शिमरोन हेटमेयर को भी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की इस टीम में जगह मिली है. शिमरोन हेटमेयर ने इस साल 18 वनडे मैचों में 40.38 की औसत से 727 रन बनाये.
जोस बटलर (विकेटकीपर)

जोस बटलर को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बतौर विकेटकीपर टीम में चुना है. जोस बटलर ने इस साल 23 वनडे मैचों में 51.61 की औसत से कुल 671 रन बनाये.
थिसारा परेरा

ऑलराउंडर के रूप में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के थिसारा परेरा को जगह दी है. उन्होंने इस साल 17 मैचों में 34.58 की औसत से 415 रन भी बनाये और कुल 25 विकेट भी हासिल करे.
राशिद खान

अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने इस साल 20 मैचों में 48 विकेट हासिल किये. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें मुख्य स्पिनर के तौर पर टीम में रखा है.
कुलदीप यादव

कुलदीप यादव ने भी साल 2018 में शानदार गेंदबाजी की थी. उन्होंने इस साल 19 मैचों में कुल 45 विकेट हासिल किये है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें दूसरे स्पिनर के तौर पर टीम में रखा है.
मुस्ताफिजुर रहमान

मुस्ताफिजुर रहमान ने इस साल 18 वनडे मैच खेले है. जिसमे उन्होंने कुल 29 विकेट हासिल किये है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें बतौर तेज गेंदबाज टीम के साथ जोड़ा है.
जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह ने साल 2018 में शानदार गेंदबाजी की है. उन्होंने इस साल कुल 13 वनडे मैचों में 3.62 की शानदार इकॉनामी रेट के साथ 22 विकेट हासिल किये. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बुमराह को भी टीम में शामिल किया है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने चुनी अपनी साल 2018 की ड्रीम इलेवन वनडे टीम, इस दिग्गज को माना सर्वश्रेष्ठ कप्तान appeared first on SportzWiki Hindi.