Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

डैरेन सैमी ने वेस्टइंडीज नहीं इस टीम को बताया, विश्व कप 2019 का सबसे प्रबल दावेदार

Sammy becomes the brand Ambassador of the Women's T20 World Cup

आईसीसी विश्व कप 2019 को अब एक साल से भी कम का समय शेष रह गया है. साल 2019 का आईसीसी विश्व कप 10 देशों के बीच खेला जाएगा.

इस टूर्नामेंट में 46 दिनों में 48 मैच खेले जाएंगे. जिसका खिताबी मुकाबला 14 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा. इस विश्व कप में भारतीय टीम को प्रबल दावेदार माना जा रहा हैं, इसी बीच वेस्टइंडीज को दो बार टी-20 अंतरराष्ट्रिय विश्व कप जीताने वाले डैरेन सैमी ने भी भारत को ही 2019 विश्व कप का सबसे प्रबल दावेदार बताया है.

विराट की अगुवाई में भारत के पास विश्व कप जीतने के सारे गुण

डैरेन सैमी ने संयुक्त अरब अमीरात में इंडिया टुडे को दिए गये अपने एक बयान में कहा, “टीम इंडिया विराट कोहली की अगुवाई में शानदार तरह से बढ़ रही है, मुझे लगता है, कि वह विश्व कप 2019 की सबसे प्रबल दावेदार टीमों में से एक होगी. भारत के पास 2019 विश्व कप जीतने का एक सुनहरा मौका है. 

विश्व कप हर चार साल में एक बाद खेला जाता है, इसलिए विराट को अगले साल ही विश्व कप जीतना होगा. मुझे पता नहीं, कि विराट 2023 विश्व कप खेलेंगे या नहीं, लेकिन मुझे यकीन है कि विराट और उसकी टीम के पास विश्व कप 2019 को जीतने के सारे गुण हैं.”

विराट सामने से करता है टीम की अगुवाई 

डैरेन सैमी ने आगे अपने बयान में कहा, “हम सभी अलग-अलग कप्तान हैं, हम अपने नेतृत्व के साथ अपनी टीम में अलग-अलग गुण लाते हैं. विराट वह है जो खुद शानदार प्रदर्शन करके टीम को आगे लाता हैं. वह अपनी टीम का खुद ही सबसे मुख्य बल्लेबाज है. मेरे मामले में यह थोड़ा अलग हैं. मेरे पास एक बहुत अच्छी टीम थी, इसलिए मुझे खुद सामने से अगुवाई करने की कोई जरुरत नहीं थी. “

मैंने एमएस धोनी से बहुत कुछ सिखा 

डैरेन सैमी ने आगे अपने बयान में कहा, “भारत हमेशा सीमित क्रिकेट और टी-20 अंतरराष्ट्रिय में एक बहुत मजबूत टीम रहा है. भारत के पास एमएस धोनी भी है जो शानदार कप्तान रहे हैं. मैंने उनसे कुछ चीजें भी सीखी हैं.”

गेल को खेलना चाहिए 2019 विश्व कप 

डैरेन सैमी ने आगे अपने बयान में क्रिस गेल को लेकर कहा, “क्रिस गेल को वेस्टइंडीज के विश्व कप की प्लेइंग इलेवन में होना चाहिए. क्रिकेट मैदान में खेला जाता है इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि ड्रेसिंग रूम में क्या हो रहा है.

अगर हमें सही टीम मिलती है और मैदान में हमारी टीम के खिलाड़ियों का अच्छा संयोजन मिलता है, तो हम किसी भी टीम को चुनौती देने में सक्षम होंगे. मुझे उम्मीद है कि वेस्टइंडीज विश्व कप 2019 में अच्छा प्रदर्शन करेगा.”

 

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post डैरेन सैमी ने वेस्टइंडीज नहीं इस टीम को बताया, विश्व कप 2019 का सबसे प्रबल दावेदार appeared first on SportzWiki Hindi.