Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सभी को हैरान करते हुए वीवीएस लक्ष्मण ने इस टीम को बताया विश्व कप 2019 का फेवरेट

आईसीसी विश्व कप 2019 को अब एक साल से भी कम का समय शेष रह गया है. साल 2019 का आईसीसी विश्व कप 10 देशों के बीच खेला जाएगा.

इस टूर्नामेंट में 46 दिनों में 48 मैच खेले जाएंगे. जिसका खिताबी मुकाबला 14 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा. इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने 2019 विश्व कप की सबसे प्रबल दावेदार टीम के बारे में बताया है.

भारत और इंग्लैंड को मानते है विश्व कप का प्रबल दावेदार 

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण विश्व कप 2019 का प्रबल दावेदार भारत और इंग्लैंड की टीम को मानते है. इंडिया टुडे को दिए गये अपने एक बयान में उन्होंने यह बात बोली है.

बता दे, कि वीवीएस लक्ष्मण ने करीब 16 साल तक भारत की टीम के लिए क्रिकेट खेला है, लेकिन इस दौरान वह कभी भी भारतीय टीम के लिए विश्व कप नहीं खेल पाये है. फिलहाल भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण कमेंट्री करते हुए नजर आ रहे है.

ये शब्द कहे लक्ष्मण ने 

भारतीय टीम पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने भारत और इंग्लैंड को 2019 विश्व कप का प्रबल दावेदार बताते हुए इंडिया टुडे को दिए गये अपने बयान में कहा, “भारत और इंग्लैंड विश्व कप  2019 की फेवरेट है. एक भारतीय होने के नाते मैं चाहता हूं, कि भारत जीते.”

लेकिन भारत की जीत के बाद मैं नहीं उतारूंगा शर्ट 

भारतीय टीम पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने मजकियाँ अंदाज में कहा, “हालाँकि, भारत की जीत के बाद मैं लॉर्ड्स में अपनी शर्ट नहीं उतारने जा रहा हूं. सौरव द्वारा विराट को दी गई चुनौती से मुझे खुशी हुई हैं, लेकिन अगर यह काम कोहली करे, तो उनके लिए बेहतर है. मेरे पास ना तो सिक्स पैक हैं और ना ही सौरव गांगुली जितना शर्ट उतारने का आत्मविश्वास है.”

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post सभी को हैरान करते हुए वीवीएस लक्ष्मण ने इस टीम को बताया विश्व कप 2019 का फेवरेट appeared first on SportzWiki Hindi.