आगामी आईपीएल का सीजन शुरू होने में महज चार महीनें का ही समय बचा हैं। देश के इस बड़े टूनामेंट के लिए लगभग सभी टीमों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। आईपीएल की नीलामी में भी महज दो हफ्ते का समय बचा हुआ हैं।
आईपीएल नीलामी के दौरान सभी टीमें अपने लिए मजबूत खिलाड़ियों का चयन कर अपनी टीम को और मजबूत बनाएंगी। 15 नवंबर से पहले सभी टीमों ने अपनी -अपनी टीम से रिलीज व रिटेन किये गए खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी हैं।
वैसे इस नीलामी के दौरान ज्यादातर टीम अपने लिए मजबूत गेंदबाज की तलाश करेंगी, ताकि वो गेंदबाज उनकी टीमों को और अच्छा बना सके। तो आइये आज इसी कड़ी में नज़र डालते है कुछ ऐसे बेहतरीन गेंदबाजों पर जिन्हें टीमें अपनी टीम के अंदर शामिल करना चाहेंगी।
मोहित शर्मा

चेन्नई सुपर किंग्स टीम में इन दिनों एक तेज़ गेंदबाज की कमी साफ़ दिखाई दे रही हैं। मोहित को अभी हाल ही में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने अपनी टीम से रिलीज किया हैं। बता दें हाल ही में किंग्स इलेवन पंजाब द्वारा मोहित शर्मा को टीम से रिलीज़ किया हैं।
इस साल मोहित ने पंजाब की तरफ से खेलते हुए 9 मैचों के दौरान 10 से ज्यादा विकेट अपने नाम किये थे। हालांकि 2018 के इस आईपीएल से पहले भी इनका प्रदर्शन काफी ज्यादा बेहतरीन रहा हैं।
बता दें ये खिलाड़ी 2015 के आईपीएल के दौरान चेन्नई का हिस्सा भी रह चुके हैं। ये खिलाड़ी धोनी के भी भरोसेमंद गेंदबाज रहे हैं। जिसके चलते आगामी आईपीएल की नीलामी के दौरान चेन्नई इस खिलाड़ी को दोबारा अपनी टीम में शामिल कर सकती हैं।
बेन लॉफलिन

मुंबई इंडियंस को इन दिनों एक ऐसे गेंदबाज की जरुरत हैं। जो इन दिनों इस टीम में गेंदबाजी की डोर को संभाल सके। बता दे इस साल मुंबई की टीम ने मुस्तफ़िज़ुर रहमान, पैट कमिन्स, प्रदीप सांगवान जैसे बल्लेबाज़ों को टीम से रिलीज़ कर दिया हैं।
इस समय टीम को एक ऐसे बेहतरीन गेंदबाज की जरुरत हैं। जो बुमराह के साथ मिलकर मुंबई टीम के तेज़ गेंदबाज़ी की कमान संभाल सके। ऐसे में ऑस्ट्रेलिआई गेंदबाज मुंबई के लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं।
जयदेव उनादकट

बीते सीजन में पंजाब की टीम के पास आर अश्विन, एंड्रयू टाई, मुजीब उर रहमान, अंकित राजपूत जैसे बेहतरीन गेंदबाज़ होने के बाद भी ये टीम प्लेऑफ में अपनी जगह नहीं बना पायी। हाल ही में आगामी आईपीएल की नीलामी से पहले पंजाब ने अपने काफी सारे प्लेयर्स जो रिलीज कर दिया हैं।
अब पंजाब की टीम दुबारा अपनी टीम को नए सिरे से शुरू करेगी। फिलहाल पंजाब एक ऐसे भारतीय गेंदबाज की तलाश में हैं। जो नई गेंद के साथ -साथ विकेट भी निकाल सके। बता दे जयदेव को इस साल राजस्थान की टीम ने रिलीज कर दिया हैं।
ऐसे में जयदेव पंजाब की टीम के लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं। बता दे इस खिलाड़ी को बीते सीजन में आईपीएल के मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन के कारण ही भारतीय क्रिकेट टीम में खेलने का मौका मिला था।
क्रिस वोक्स

केकेआर की टीम ने इस साल अपने बहुत सारे खिलाड़ियों की रिलीज कर दिया हैं। जिसके बाद से ये टीम इस समय एक बेहतरीन टीम बनाने की कोशिश का कर रही हैं। ये टीम आईपीएल की नीलामी के दौरान कुछ बड़े नाम अपनी टीम में शामिल कर सकती हैं।
केकेआर को इस समय एक विदेशी गेंदबाज की सख्त जरुरत हैं। बता दे फ्रेंचाइजी ने मिशेल स्टार्क, मिशेल जॉनसन, टॉम कुरान, जेवन सियरल्स जैसे गेंदबाज़ों को हाल ही में रिलीज़ किया है।
जिसके बाद टीम के अंदर एक हो विदेशी गेंदबाज़ आंद्रे रसेल बचे हैं। बता दे क्रिस वोक्स पहले भी केकेआर की टीम के साथ खेल चुके हैं। लेकिन इस बार के आईपीएल में भी ये खिलाड़ी केकेआर के लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता हैं।
मोहम्मद शमी

तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को रिलीज़ करने के बाद राजस्थान की टीम के पास महज धवल कुलकर्णी ही भारतीय गेंदबाज बचे हैं। जिसके चलते राजस्थान की टीम इस आईपीएल नीलामी के दौरान अपनी टीम के लिए एक बेहतर गेंदबाज की तलाश करेगी।
उस समय पर राजस्थान के लिए एक बहुत बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी। जिन्हें राजस्थान अपनी टीम में शामिल करना चाहेगी
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post आईपीएल 2019: जाने कौन सी आईपीएल टीम किस एक गेंदबाज को नीलामी में अपने टीम में करना चाहेगी शामिल appeared first on SportzWiki Hindi.