Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 2019: नीलामी के बाद सबसे मजबूत नजर आ रही है विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स, एक नजर में देखें टीम

आईपीएल 2019 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी हो चुकी है। जयपुर में हुई इस नीलामी में टीमों ने दिल खोलकर पैसा खर्च किया। उन्होंने अपनी जरूरत के हिसाब से खिलाड़ियों को अपनी टीम में जोड़ा। कई खिलाड़ियों को उनकी टीम ने रिलीज करने के बाद दोबारा खरीद लिया तो वहीं कई खिलाड़ियों में जमकर बोली लगी। बोली लगाने में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी की टीम भी पीछे नहीं रही।

9 नये खिलाड़ियों को जोड़ा

 

आरसीबी की टीम ने आज के नीलामी में 9 खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा। इसमें सबसे बड़ा नाम मुंबई के ऑलराउंडर और भारतीय क्रिकेट के भविष्य कहे जाने वाले शिवम दुबे का था। दुबे को टीम ने लम्बी बोली के बाद 5 करोड़ में अपने साथ जोड़ा।

शिवम दुबे के अलावा वेस्टइंडीज के युवा विस्फोटक बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर, भारतीय अनकैप्ड अक्षदीप नाथ, प्रयास राय बर्मन और हिम्मत सिंह जैसे खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा। इनके अलावा टीम ने हेनरिक क्लासन, देवदत्त पादिक्कल, गुरकीरत सिंह मान और मिलिंद कुमार को भी खरीदा।

टीम के पास पहले से धुरंधर खिलाड़ी

आरसीबी की टीम के पास पहले से ही विराट कोहली और एबी डिविलियर्स जैसे दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाज हैं। अब इन खिलाड़ियों के शामिल होने के बाद टीम को काफी मजबूती मिलेगी।

टीम के कुछ ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाड़ी भी हैं जो विश्व कप की तैयारी के लिए आईपीएल समाप्त होने से पहले ही वापस चले जायेंगे लेकिन अब शायद ही टीम के प्रदर्शन पर उनका कोई असर पड़े।

शिवम दुबे से उम्मीदें

विराट कोहली की इस टीम में हमेशा से एक बेहतरीन भारतीय ऑलराउंडर की कमी रही है। अब टीम को शिवम दुबे जैसे खिलाड़ी मिल गया है, जो अंतिम ओवरों में आकर बड़े छक्के लगाने के साथ ही 4 ओवर की तेज गेंदबाजी भी कर सकता है।

शिवम ने नीलामी से एक दिन पहले ही रणजी ट्रॉफी मैच में बड़ोदरा के खिलाफ ओवर में 5 छक्के जड़े थे। इससे पहले उन्होंने प्रवीण ताम्बे जैसे गेंदबाज को भी एक ओवर में 5 छक्के जड़ चुके हैं।

इस प्रकार है टीम:

भारतीय खिलाड़ी: विराट कोहली, युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर, पार्थिव पटेल, पवन नेगी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, नवदीप सैनी, कुलवंत खजरौलिया, गुरकीरत सिंह, देवदत्त पडिकल, शिवम दुबे, हिम्मत सिंह, मिलिंद कुमार, प्रयास राय बर्मन, अक्षदीप नाथ

विदेशी खिलाड़ी: एबी डिविलियर्स, नाथन कुल्टर नाइल, मोईन अली, मार्कस स्टोइनिस, कोलिन डि ग्रैंडहोम, टिम साउदी, शिमरोन हेटमायर, हेनरिक क्लासेन

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post आईपीएल 2019: नीलामी के बाद सबसे मजबूत नजर आ रही है विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स, एक नजर में देखें टीम appeared first on SportzWiki Hindi.